Media24Media.com: #IndustrialAccident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #IndustrialAccident. Show all posts
Showing posts with label #IndustrialAccident. Show all posts

तेलंगाना की फार्मा फैक्ट्री में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौत; 9 घायल

No comments Document Thumbnail

हैदराबाद- तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल में शुक्रवार देर रात एक फार्मास्युटिकल यूनिट में रिएक्टर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में तेज आग लग गई। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हुए हैं।

शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ धमाका

पुलिस के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर रात उस समय हुआ जब फैक्ट्री में कर्मचारियों की शिफ्ट बदल रही थी। इसी दौरान यूनिट में लगे एक केमिकल रिएक्टर में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसके बाद फैक्ट्री परिसर में आग फैल गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई। 

विस्फोट के तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमें पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया। 

2 की मौत, 9 घायल

पुलिस के मुताबिक, हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हुई है। वहीं 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो को 50 प्रतिशत से अधिक जलने की चोटें आई हैं, जबकि बाकी सात लोगों को मामूली चोटें बताई गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

घायलों का अस्पताल में इलाज

गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, घायलों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के निजी अस्पतालों में ले जाया गया है। दो गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

आग पर पाया गया काबू

रिएक्टर में विस्फोट के बाद लगी आग ने फैक्ट्री परिसर में काफी दहशत पैदा कर दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस और राहत दलों ने घटनास्थल पर स्थिति को संभाला।

हादसे की वजह की जांच शुरू

फिलहाल रिएक्टर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच में रिएक्टर की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों और फैक्ट्री में अपनाई जा रही प्रक्रिया समेत अन्य पहलुओं को देखा जा रहा है। 

पहले भी हुआ था हादसा

कुछ स्थानीय रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि इसी फैक्ट्री में पिछले महीने भी एक हादसा हुआ था, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हुई थी। हालांकि, इस पुराने हादसे और मौजूदा विस्फोट के बीच कोई आधिकारिक संबंध अभी स्थापित नहीं किया गया है।

हादसे की बड़ी बातें

  • 📍 स्थान: पोचमपल्ली मंडल, यादाद्री भुवनगिरी, तेलंगाना

  • 🏭 घटना: फार्मा यूनिट में केमिकल रिएक्टर ब्लास्ट

  • 💥 समय: शुक्रवार देर रात, 21 अगस्त

  • ⚫ मौत: 2 कर्मचारी

  • 🏥 घायल: 9 कर्मचारी

  • 🔥 गंभीर रूप से झुलसे: 2, 50% से अधिक जलने की चोटें

  • 🚒 आग: दमकल विभाग ने काबू पाया

  • 👮 जांच: पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

फिलहाल हादसे की सटीक वजह और मृतकों की पहचान से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

मुख्यमंत्री साय ने सक्ती में वेदांता पावर प्लांट हादसे पर जताया गहरा शोक, जांच के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर  गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुर्घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में प्रशासन की निगरानी में तेजी से राहत कार्य संचालित किया जा रहा है और घायलों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो तथा आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाए और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर दुर्घटना: 9लोगों की मौत, घायलों का इलाज जारी

No comments Document Thumbnail

जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से वेदांता प्लांट हादसे में हालात नियंत्रण में

कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

सक्ती- जिला सक्ती के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर दुर्घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता, समन्वय और संवेदनशीलता से राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से प्रारंभ कर दिया। 

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को तत्काल सक्रिय करते हुए घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका समुचित उपचार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि दुर्घटना के प्रत्येक पहलू की गहन एवं  जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि “घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की पूरी टीम तत्काल सक्रिय हो गई। प्राथमिकता के आधार पर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राहत एवं उपचार कार्यों में किसी प्रकार की कमी न हो। सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखते हुए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।


बलौदाबाजार स्पंज आयरन फैक्ट्री हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

No comments Document Thumbnail

रायपुर- बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शोकाकुल परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://x.com/i/status/2014261590028390890

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.