Media24Media.com: #Indian Army

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Indian Army. Show all posts
Showing posts with label #Indian Army. Show all posts

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025: एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

No comments Document Thumbnail

 Indian Army Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।



फिलहाल, अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) श्रेणी के लिए प्रवेश पत्र अपलोड किए गए हैं, जबकि बाकी श्रेणियों जैसे टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन आदि के एडमिट कार्ड 18 जून 2025 को जारी किए जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग, जेसीओ रिलिजियस टीचर के पदों पर भी बहाली की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कदम

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'Candidate Login' या 'Agniveer CEE Admit Card 2025' लिंक पर क्लिक करें।
अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड, और कैप्चा कोड दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.