Media24Media.com: #IndiaMongoliaRelations

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #IndiaMongoliaRelations. Show all posts
Showing posts with label #IndiaMongoliaRelations. Show all posts

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लेकर मंगोलिया पहुंचा IAF का ‘गजराज’ विमान

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- भारतीय वायु सेना के IL-76 सामरिक एयरलिफ्ट विमान ‘गजराज’ ने 30 मई 2026 को भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को दिल्ली से मंगोलिया पहुंचाया। विमान ने रातभर की उड़ान भरने के बाद भारतीय समयानुसार सुबह 11:25 बजे मंगोलिया में सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

यह मिशन भारत के उन प्रयासों के समर्थन में संचालित किया गया, जिनका उद्देश्य मित्र देशों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है।

यह एयरलिफ्ट मिशन राष्ट्रीय उद्देश्यों की पूर्ति में सहयोग करने तथा भारत की वैश्विक सांस्कृतिक पहुंच को बढ़ावा देने में भारतीय वायु सेना की क्षमता को दर्शाता है।


मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख सोमवार से भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है बतौर राष्ट्राध्यक्ष, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आमंत्रण पर हो रही है।

राष्ट्रपति खुरेलसुख के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री, सांसद, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति और सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में एक राजकीय भोज (State Banquet) आयोजित करेंगी। राष्ट्रपति खुरेलसुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात कर भारत-मंगोलिया संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी उनसे भेंट करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों को आपसी संबंधों की प्रगति की समीक्षा करने, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी।

भारत और मंगोलिया के बीच 1955 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। तब से दोनों देशों ने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित घनिष्ठ साझेदारी विकसित की है, जो रक्षा, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों में फैली हुई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.