Media24Media.com: #IPL2026

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #IPL2026. Show all posts
Showing posts with label #IPL2026. Show all posts

मैच देखने आकाश अंबानी और शाहरुख खान भी आ सकते हैं रायपुर !

No comments Document Thumbnail

RCB ने अपने इंस्टा हैंडल में शेयर किया छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत का वीडियो..50 लाख लोगों ने देखा

क्रिकेटर्स ने की छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और खानपान की तारीफ

सीएम विष्णु देव साय की कोशिशें लायी रंग...आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

रायपुर- आईपीएल के रोमांच के बीच आरसीबी की टीम के छत्तीसगढ़ पहुँचने पर खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोककलाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। टीम 10 मई को रायपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

रायपुर स्थित रिसॉर्ट में टीम के पहुँचते ही पारंपरिक तिलक, आरती और लोकनृत्य के माध्यम से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की रंगत और पारंपरिक संगीत ने खिलाड़ियों का ध्यान आकर्षित किया। कई खिलाड़ी लोककलाकारों के प्रदर्शन को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। इस वीडियो को आरसीबी ने अपने ऑफिसियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है जिसे अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वहीं इस मुकाबले को देखने मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी भी रायपुर आ सकते हैं । वहीं 13 मई को होने वाले आरसीबी और केकेआर मैच देखने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान भी रायपुर आ सकते हैं।

खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खानपान के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों से परिचित कराया गया, जिसकी खिलाड़ियों ने सराहना की।

आईपीएल मुकाबले को लेकर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, खिलाड़ियों के पारंपरिक स्वागत ने खेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मेहमाननवाज़ी की भी अलग पहचान प्रस्तुत की है।

देखें Video:- 


https://www.instagram.com/reel/DYHEbPAOc7l/?igsh=MXB2Z3J1aXl5YjdwcQ==

 इंस्टाग्राम वीडियो (RCB Bold Diaries) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी रायपुर पहुँचने पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और वहाँ के स्थानीय स्वाद का आनंद लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रायपुर आगमन पर शुरुआती प्रतिक्रिया: 

वीडियो की शुरुआत में खिलाड़ियों का रायपुर में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। टीम के सदस्यों ने कहा-"हम रायपुर में अपने 'होम अवे फ्रॉम होम' (घर से दूर एक और घर) में हैं, जहाँ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत के साथ हमारा भव्य स्वागत किया जा रहा है।"

​ एक खिलाड़ी का अनुभव ( छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर):

एक खिलाड़ी  अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहता है:

​"यह पहली बार है जब मैं रायपुर आया हूँ और यह अनुभव वाकई शानदार रहा है। मुझे छत्तीसगढ़ और रायपुर की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और देखने का मौका मिला।"

​बस्तर और स्थानीय खान-पान (चरोटा भाजी): 

वीडियो में एक स्थानीय महिला खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ी व्यंजन के बारे में बताते हुए दिखती है, जिस पर खिलाड़ी प्रतिक्रिया देते हैं। बातचीत कुछ इस तरह है:

​महिला: "यह चरोटा भाजी है और इसमें मैंने 'सेमी' (beans) डाली है। यह बस्तर का बहुत प्रसिद्ध व्यंजन है।"

 खिलाड़ी इस स्थानीय स्वाद और चरोटा भाजी के बारे में जानकर काफी प्रभावित दिखे।

चटनी और अन्य बातें: 

खिलाड़ी हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते हुए कहते हैं:

​"रायपुर हमारा नया होम ग्राउंड है और हम यहाँ आप सभी के सामने खेलने के लिए आ रहे हैं। हम में से कई लोगों के लिए रायपुर का यह पहला दौरा है। मैंने सुना है कि यहाँ एक बहुत अच्छा पैडल कोर्ट भी है।"

​चटनी का स्वाद चखते हुए एक खिलाड़ी ने मजाकिया लहजे में कहा कि यह इतनी तीखी या असरदार है कि इसे खाते ही "मम्मी, नानी... पूरी खानदानी याद आ जाती है।" उन्होंने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खान-पान की सराहना की।

​ नए सीजन का संकल्प: 

वीडियो के अंत में खिलाड़ी जोश के साथ कहते हैं:

​"नया सीजन है, चलिए एक नई और ताज़ा शुरुआत करते हैं।"

​इस वीडियो में खिलाड़ी पूरी तरह से रायपुर के स्थानीय खान-पान (जैसे चरोटा भाजी, चटनी) और यहाँ की मेहमाननवाज़ी के मुरीद नजर आ रहे हैं।

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

No comments Document Thumbnail

मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश

रायपुर- नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों के सफल आयोजन के लिए राज्य प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और आयोजन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव के इन कड़े निर्देशों के बाद अब नवा रायपुर का प्रशासन क्रिकेट के इस महाकुंभ की मेजबानी के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, जिससे दर्शकों को एक सुरक्षित और आनंदमयी अनुभव मिल सके।

मैचों का शेड्यूल 

10 मई 2026 केा रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु (त्ब्ठ) बनाम मुंबई इंडियंस (डप्) और 13 मई 2026 को  रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु (त्ब्ठ) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (ज्ञज्ञत्) के मध्य मैच खेला जाएगा।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

मुख्य सचिव विकासशील ने स्पष्ट किया कि स्टेडियम में आने वाले हजारों दर्शकों की सुरक्षा और सुगम यातायात प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद रायपुर पहुंचने वाली दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कमिश्नर रायपुर को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग एरिया और स्टेडियम के चारों ओर CCTV कैमरों का सघन जाल बिछाया जाएगा। बैरिकेडिंग और पार्किंग की जिम्मेदारी पुलिस, NRDA और BCCI की संयुक्त टीम संभालेगी।

आपातकालीन सेवाएं

फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के लिए डेडिकेटेड रूट (Emergency Route) चिन्हांकित किए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। आयोजन के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), आयुक्त नगर निगम, संचालक (खेल एवं युवा कल्याण), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), और NRDA के CEO सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यद्यपि संपूर्ण आयोजन का उत्तरदायित्व BCCI और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का है, लेकिन प्रशासन पेयजल, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

नियादी सुविधाओं की उपलब्धता

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) को स्टेडियम में पानी के सुचारू प्रवाह और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। बिजली विभाग को मैचों के दौरानछत्तीसग्ढ विद्युत वितरण कंपनी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, PHE सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, खेल सचिव यशवंत कुमार और कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह सहित पुलिस विभाग, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन और CSPDCL के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही BCCI और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी तैयारियों का ब्यौरा साझा किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.