Media24Media.com: #IPL Match In Raipur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #IPL Match In Raipur. Show all posts
Showing posts with label #IPL Match In Raipur. Show all posts

रायपुर में IPL का धमाका! इस दिन से शुरू होगी टिकट बिक्री, जानिए कितनी होगी कीमत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजकों के अनुसार मैचों के टिकट मई के पहले सप्ताह से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। टिकटों की शुरुआती कीमत करीब 2000 रुपये रखी गई है, जबकि प्रीमियम श्रेणी के टिकट 8000 रुपये तक मिलेंगे।


दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीटिंग कैटेगरी के अनुसार टिकटों की अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और 14 मई तक शहर में रहेगी। इस दौरान टीम मैचों के साथ अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लेगी।

स्टेडियम प्रशासन ने बताया कि इस बार दर्शकों के लिए कई नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। इनमें बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और फूड जोन शामिल हैं। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.