Media24Media.com: #ID Card

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ID Card. Show all posts
Showing posts with label #ID Card. Show all posts

CG NEWS : जनगणना ड्यूटी पर शिक्षक से मारपीट, आईडी कार्ड और शर्ट फाड़ी; आरोपी फरार

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मामला सामने आया है। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम घोघरा में जनगणना ड्यूटी पर पहुंचे शिक्षक नेतराम पैकरा के साथ एक युवक ने तीन बार मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह शिक्षक नेतराम पैकरा मकान नंबर 141 के पास जनगणना संबंधी जानकारी एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निर्मल सतनामी ने उनका रास्ता रोककर विवाद शुरू किया और मारपीट करने लगा। शिक्षक द्वारा तहसीलदार का जारी आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद आरोपी ने उसे फर्जी बताते हुए फाड़ दिया और उनकी शर्ट भी फाड़ दी।

बताया जा रहा है कि जान बचाकर शिक्षक पंचायत भवन पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और फिर से दुर्व्यवहार किया। बाद में जब शिक्षक दगौरी की ओर निकले, तो आरोपी ने चुराघाट तक उनका पीछा किया।

घटना के बाद शिक्षक ने प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके निर्देश पर बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.