Media24Media.com: #Hockey

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Hockey. Show all posts
Showing posts with label #Hockey. Show all posts

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष प्रदान किए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए इस बार बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

खेल और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 खिलाड़ियों को वर्ष 2025 का अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अर्जुन पुरस्कार पिछले चार वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है।

पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर, मोहम्मद अजमल वी. और प्रियंका गोस्वामी शामिल हैं। बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और पुल्लेला गायत्री गोपीचंद को सम्मानित किया जाएगा।

बॉक्सिंग में नरेंद्र, शतरंज में विदित संतोष गुजराथी और दिव्या जितेंद्र देशमुख, जबकि डेफ शूटिंग में धनुष श्रीकांत को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।

हॉकी में लालरेम्सियामी और राजकुमार पाल, कबड्डी में सुरजीत और पूजा को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा पैरा-शूटिंग में रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा एथलेटिक्स में एकता भ्याण, रोइंग में अरविंद सिंह और शूटिंग में अखिल श्योराण को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

फुटबॉल में लाइफटाइम अर्जुन पुरस्कार

खेल में लंबे समय तक योगदान और सक्रिय खेल करियर समाप्त होने के बाद भी खेलों के प्रोत्साहन में योगदान देने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किए जाने वाले अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से फुटबॉल के आई. अरुमैनायगम को सम्मानित किया जाएगा।

5 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार

खेलों में लगातार उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने वाले प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025 प्रदान किया जाएगा।

नियमित श्रेणी में एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं लाइफटाइम श्रेणी में बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।

आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

खेलों के प्रचार और विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली कॉरपोरेट संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों को दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे का चयन किया गया है।

मंत्रालय ने इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की सुविधा दी गई थी।

इस वर्ष प्राप्त बड़ी संख्या में आवेदनों पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। समिति में प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता के अनुभवी व्यक्तित्व और खेल प्रशासक भी शामिल थे।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के माध्यम से सरकार देश के उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के योगदान को सम्मानित करती है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और निरंतर प्रयासों से भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की पूरी सूची इस प्रकार है:

🏅 अर्जुन पुरस्कार 2025

  1. तेजस्विन शंकर — एथलेटिक्स

  2. मोहम्मद अजमल वी. — एथलेटिक्स

  3. प्रियंका गोस्वामी — एथलेटिक्स

  4. ट्रीसा जॉली — बैडमिंटन

  5. पुल्लेला गायत्री गोपीचंद — बैडमिंटन

  6. नरेंद्र — बॉक्सिंग

  7. विदित संतोष गुजराथी — शतरंज

  8. दिव्या जितेंद्र देशमुख — शतरंज

  9. धनुष श्रीकांत — डेफ शूटिंग

  10. लालरेम्सियामी — हॉकी

  11. राजकुमार पाल — हॉकी

  12. सुरजीत — कबड्डी

  13. पूजा — कबड्डी

  14. रुद्रांश खंडेलवाल — पैरा-शूटिंग

  15. एकता भ्याण — पैरा एथलेटिक्स

  16. अरविंद सिंह — रोइंग

  17. अखिल श्योराण — शूटिंग

🏆 अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)

  1. आई. अरुमैनायगम — फुटबॉल

🎯 द्रोणाचार्य पुरस्कार — नियमित श्रेणी

  1. परवीर सिंह — एथलेटिक्स

  2. छोटे लाल यादव — बॉक्सिंग

  3. नेहा नंदकुमार चव्हाण — शूटिंग

🎯 द्रोणाचार्य पुरस्कार — लाइफटाइम श्रेणी

  1. धर्मेंद्र सिंह यादव — बॉक्सिंग

  2. वीरेंद्र कुमार — कुश्ती

🏅 राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025

  1. आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई, वीडियो-कॉल पर बात कर तैयारियों की भी ली जानकारी

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के लिए खेल जगत से आज एक और बड़ी खुशखबरी आई है। बिलासपुर के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की दो खिलाड़ियों गीता यादव और मधु सिदार का चयन भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। ये दोनों चीन के मोकी में आगामी 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक होने वाले जूनियर एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और दम दिखाएंगी। 

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने गीता यादव और मधु सिदार से वीडियो-कॉल पर बात कर भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को जूनियर एशिया कप हॉकी में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना देते हुए उनकी तैयारियों की भी जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयनित ये दोनों ही खिलाड़ी प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो एवं मुख्य प्रशिक्षक अजीत लकड़ा से हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 

ऐसा रहा है टीम इंडिया तक दोनों खिलाड़ियों का सफर

मधु सिदार

मधु सिदार हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले जशपुर जिले के कांसाबेल के छोटे से गांव पोंगरो की रहने वाली है। उनके माता-पिता कृषक हैं। वह सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2024-25, स्कूल नेशनल 2024-25 तथा हरियाणा में सब-जूनियर इंटर जोन चैम्पियनशिप-2025 में भागीदारी कर चुकी हैं। उनकी टीम ने आंध्रप्रदेश में 1 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक आयोजित हॉकी इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप में चतुर्थ स्थान हासिल किया था। मधु इस साल मार्च-अप्रैल में छत्तीसगढ़ में आयोजित देश के पहले खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में भी खेल चुकी है। वह अप्रैल-2026 से बेंग्लुरू में भारतीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।

गीता यादव

कबीरधाम जिले के बोड़ला की गीता यादव ने हॉकी का प्रारंभिक प्रशिक्षण कोच श्री शिवा चौहान से प्राप्त किया है। गीता के अंतरराष्ट्रीय करियर का सफर वर्ष-2024 में प्रारंभ हुआ, जब उन्होंने 12 नवम्बर से 21 नवम्बर 2024 तक नीदरलैण्ड और बेल्जियम टूर में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद 15 मई से 2 जून 2025 तक अर्जेंटीना टूर और 5 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक इंग्लैण्ड और स्कॉटलैण्ड टूर में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

वायु सेना मार्शल अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट के 7वें संस्करण का सफल आयोजन

No comments Document Thumbnail

 मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट के 7वें संस्करण का आयोजन 23 जून से 3 जुलाई 2026 तक एयर फोर्स स्टेशन, जलहल्ली स्थित अमित सिंह बख्शी हॉकी स्टेडियम में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट का समापन समारोह 3 जुलाई 2026 को प्रातः 7:30 बजे आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, प्रशिक्षण कमान (Training Command) रहे।

समापन समारोह में भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बलजीत कौर तथा ओलंपियन एवं भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भारतीय वायु सेना ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

भारतीय वायु सेना के सार्जेंट आनंद लकड़ा को 'मैन ऑफ द मैच' तथा एजीवी (एस) अग्यापाल को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया।

नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी

32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी

डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी और मलखंब भी शामिल

रायपुर- छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी सात खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। आयोजन के दौरान पुरूष एवं महिला वर्गों में राजधानी रायपुर में पांच खेलों तथा बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर और सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में एक-एक खेल होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 86 पुरूष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

तीनों शहरों में नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए चिन्हांकित खेल स्थलों व मैदानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने का काम जोरों पर है। रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में फुटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी की स्पर्धाएं होंगी। वहीं रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वीमिग पूल में तैराकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग संचालनालय के ओपन मैदान में तीरंदाजी तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ओपन ग्राउंड में वेट-लिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी।

जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में देश के दो परंपरागत खेलों कबड्डी और मलखंब को भी डेमो गेम्स के रूप में शामिल किया गया है। कबड्डी की स्पर्धाएं रायपुर के सरदार बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और मलखंब का प्रदर्शन अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.