Media24Media.com: #HemabandKhar

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #HemabandKhar. Show all posts
Showing posts with label #HemabandKhar. Show all posts

खेत में फटा ट्रांसफार्मर, गर्म तेल की चपेट में आए 3 किसान; पिता-पुत्र की एक साथ उठीं अर्थियां

No comments Document Thumbnail

 बेमेतरा। जिले के मोहतरा गांव में खेत में काम करने के दौरान ट्रांसफार्मर फटने से गंभीर रूप से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को रायपुर रेफर किया गया था, जहां कई दिनों तक उपचार चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मोहतरा गांव में शोक का माहौल है।


ट्रांसफार्मर फटने से गर्म तेल की चपेट में आए किसान

जानकारी के मुताबिक, मोहतरा निवासी किसान राधेश्याम चंद्राकर (50) और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर (32) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पास में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल पिता-पुत्र समेत पास में मौजूद किसान ईश्वर पटेल (62) पर जा गिरा।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर रायपुर किया गया रेफर

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

पिता-पुत्र की एक साथ उठीं अर्थियां

हादसे में पिता राधेश्याम और उनके इकलौते बेटे छन्नू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। पिता-पुत्र की अर्थियां एक साथ उठने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक छन्नू चंद्राकर अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार के साथ ग्रामीण भी गमगीन हैं। वहीं, तीसरे मृतक किसान ईश्वर पटेल का शव भी पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे के बाद उठ रहे बिजली व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद गांव में बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली बंद होने के कारण किसान खेतों में काम कर रहे थे। हादसे के वास्तविक कारण और ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर संबंधित विभाग की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.