Media24Media.com: #Gariyaband Naxali Surrender

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Gariyaband Naxali Surrender. Show all posts
Showing posts with label #Gariyaband Naxali Surrender. Show all posts

बंदूकधारी सात इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष सात इनामी नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला और तीन पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें डिविजन कमेटी सदस्य सुनील और उदंती एरिया कमेटी प्रमुख एरिना जैसे बड़े नक्सली नेता भी शामिल हैं।


प्रमुख नक्सलियों पर था लाखों का इनाम

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों पर कुल ₹37 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि ये सभी नक्सली लंबे समय से गरियाबंद, उदंती और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।

इनामी सूची इस प्रकार है —

  • सुनील — ₹8 लाख
  • एरिना — ₹8 लाख
  • विद्या — ₹5 लाख
  • लुदरो — ₹5 लाख
  • नंदनी — ₹5 लाख
  • कांति — ₹5 लाख
  • मल्लेश — ₹1 लाख

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समर्पण

आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा, एसपी निखिल राखेचा और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। समर्पण के दौरान नक्सलियों ने अपने पास मौजूद 6 हथियार भी सुरक्षा बलों को सौंप दिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.