Media24Media.com: #GST 2.0 रिफॉर्म लागू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #GST 2.0 रिफॉर्म लागू. Show all posts
Showing posts with label #GST 2.0 रिफॉर्म लागू. Show all posts

आज से सस्ता हुआ बाजार, GST 2.0 से अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। देशभर में आज से GST 2.0 रिफॉर्म लागू हो गया है। दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को मिली इस सौगात से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नई दरों के लागू होने से कई रोज़मर्रा की चीज़ें और घरेलू उपकरण जैसे तेल, साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, एसी, फ्रिज, टीवी और किसानों के ट्रैक्टर व कृषि यंत्र सस्ते हो जाएंगे।



ओपी चौधरी ने बताया कि यह ऐतिहासिक रिफॉर्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में संभव हुआ और इससे आम जनता की बचत और क्रय शक्ति बढ़ेगी, साथ ही अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि सस्ती हुई कीमतों का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे।


साथ ही, नवरात्रि पर्व के अवसर पर ओपी चौधरी ने मातृशक्ति को नमन करते हुए महतारी वंदन योजना का उल्लेख किया। योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख माताओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का नया अवसर मिला है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.