Media24Media.com: #Elon Musk

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Elon Musk. Show all posts
Showing posts with label #Elon Musk. Show all posts

एलन मस्क ने छोड़ा अमेरिका सरकार का साथ, निभा रहे थे बड़ी जिम्मेदारी

No comments Document Thumbnail

 Elon Musk Steps Down From Donald Trump Government : डोनाल्ड ट्रंप के खास माने जाने वाले एलन मस्क ने ऐलान किया है कि वह ट्रंप प्रशासन से बाहर हो रहे हैं. संघीय नौकरशाही को कम करने और उसमें सुधार लाने के प्रयासों का नेतृत्व करने के बाद एलन मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के रूप में अपनी सरकारी भूमिका छोड़ रहे हैं.

Elon Musk Steps Down From Donald Trump Government


इस बात का ऐलान करते हुए मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट किया, “चूंकि विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय खत्म हो रहा है, इसलिए मैं राष्ट्रपति ट्रंप को फिजूलखर्ची को कम करने के अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा. DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह सरकार चलाने का एक तरीका बन जाएगा. उन्होंने इस ऐलान से पहले ट्रंप के ‘बड़े, सुंदर’ (Big Beautifull) बिल की आलोचना की थी.

ट्रंप ने बनाया था विशेष सलाहकार

मस्क को अमेरिकी सरकार में विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में नामित किया गया था – जिसके तहत वह हर साल 130 दिनों तक सरकार के काम में अपनी सलाह देते. 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण से मई के अंत में ये सीमा पूरी हो रही है. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने समाचार आउटलेट सेमाफोर को बताया कि विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मस्क की ‘ऑफबोर्डिंग’ बुधवार रात से शुरू होगी.

मस्क ने बाहर निकलना पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ‘बड़े, सुंदर’ (Big Beautifull) बिल की आलोचना की है, जिसमें मल्टी-ट्रिलियन डॉलर के टैक्स ब्रेक और रक्षा खर्च बढ़ाने का वादा शामिल है.

मस्क ने कहा था कि वह इस बिल से निराश हैं. इस विधेयक में कर कटौती और आव्रजन प्रवर्तन में वृद्धि का मिश्रण शामिल है. cbs से बात करते हुए, मस्क ने इसे एक ‘बहुत बड़ा व्यय विधेयक’ बताया जो संघीय घाटे को बढ़ाता है और उनके सरकारी दक्षता विभाग, जिसे DOGE के नाम से जाना जाता है, के काम को कमजोर करता है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.