Media24Media.com: #DubaiNews

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #DubaiNews. Show all posts
Showing posts with label #DubaiNews. Show all posts

न फूल, न रंग... 6.5 किलो सोने से बनी रंगोली देख दंग रह गए लोग

No comments Document Thumbnail

दिवाली पर घरों के आंगन में फूलों, रंगों और चावल से खूबसूरत रंगोली सजाने की परंपरा है। लेकिन दुबई में इस बार रंगोली को ऐसा शाही अंदाज दिया गया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां 6.5 किलो सोने के गहनों से एक भव्य रंगोली तैयार की गई है। इसकी चमक और अनोखे डिजाइन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इस गोल्डन रंगोली का अनावरण बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने किया।


213 सोने के गहनों से तैयार हुई रंगोली

दुबई के सिटी सेंटर डीरा में 6 नवंबर को एक ज्वेलरी ब्रांड की ओर से इस खास रंगोली को प्रदर्शित किया गया। इसे तैयार करने में करीब 6.5 किलोग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है। रंगोली में सोने के कुल 213 अलग-अलग गहनों और टुकड़ों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया। इसका आकार लगभग 2×2 मीटर रखा गया है।

आमतौर पर रंगोली बनाने के लिए रंगीन पाउडर, फूलों की पंखुड़ियां और चावल इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इस बार पारंपरिक सामग्री की जगह सोने के हार, चूड़ियां, अंगूठियां और बालियों को शामिल किया गया। सभी गहनों को एक खास पैटर्न में सजाकर आकर्षक डिजाइन तैयार किया गया, जिसमें दोनों तरफ एक जैसी कलाकृति और त्योहार से जुड़े शुभ प्रतीकों को जगह दी गई।

10 लोगों की टीम ने 16 घंटे में तैयार की गोल्डन रंगोली

इतनी बड़ी संख्या में सोने के गहनों को एक सुंदर कलाकृति में सजाना आसान नहीं था। इसके लिए 10 लोगों की विशेष टीम लगाई गई थी। टीम ने लगातार करीब 16 घंटे तक मेहनत कर इस रंगोली को तैयार किया। प्रत्येक गहने को सावधानीपूर्वक हाथों से उठाकर निर्धारित जगह पर लगाया गया। पूरी कलाकृति तैयार होने के बाद इसकी सुनहरी चमक ने आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

तमन्ना भाटिया ने किया अनावरण, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अनोखी रंगोली का अनावरण बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने किया। आयोजन के बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। यूजर्स सोने से बनी इस कलाकृति को देखकर हैरानी जता रहे हैं। कई लोगों ने इसकी खूबसूरती की तारीफ की, तो कुछ ने इसे दुबई का शाही अंदाज बताया।

दुबई के फेस्टिवल ऑफ लाइट्स का हिस्सा है आयोजन

सोने से तैयार यह अनोखी रंगोली दुबई में आयोजित हो रहे 'फेस्टिवल ऑफ लाइट्स' का हिस्सा है। दुबई के फेस्टिवल और रिटेल विभाग के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में 12 नवंबर तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष सजावट और त्योहार से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं।

भारत में रंगोली की परंपरा को दुबई में एक नया और भव्य रूप दिया गया है। फूलों और रंगों की जगह सोने के 213 गहनों से बनी इस रंगोली ने न सिर्फ लोगों को आकर्षित किया है, बल्कि दिवाली के पारंपरिक उत्सव को एक अलग पहचान भी दी है।

सौरभ के बाद अब रवि उप्पल पर शिकंजा! दुबई में गिरफ्तारी की खबर, भारत लाने की तैयारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। ऐप के कथित सह-संचालक और प्रमुख आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार की ओर से अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) उसे भारत लाने की प्रक्रिया को लेकर तैयारी कर रहे हैं।


रवि उप्पल की गिरफ्तारी की खबर ऐसे समय आई है, जब महादेव ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को हाल ही में ओमान से भारत लाया गया है। अब सौरभ की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों की नजर रवि उप्पल पर टिकी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के जरिए करोड़ों रुपये के कथित सट्टेबाजी नेटवर्क और उसके संचालन से जुड़े कई राज सामने आने की उम्मीद है।

दुबई में रवि उप्पल की गिरफ्तारी, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय जांच एजेंसियों को अनौपचारिक माध्यमों से रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि, UAE सरकार की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ऐसे में उसकी गिरफ्तारी की वास्तविक स्थिति और भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। ED और CBI इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर तैयारी कर रही हैं।

दिसंबर 2023 में भी दुबई में पकड़ा गया था रवि उप्पल

भिलाई निवासी रवि उप्पल पर दुबई से महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के संचालन में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। अक्टूबर 2023 में उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

दिसंबर 2023 में भी दुबई में उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन करीब 45 दिन बाद रिहा कर दिया गया। इसके बाद जनवरी 2024 में प्रवर्तन निदेशालय ने उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया था।

अब एक बार फिर उसकी गिरफ्तारी की खबर सामने आने से महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर

इधर, महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को बुधवार को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पूछताछ के लिए उसे आठ दिन की कस्टोडियल रिमांड पर CBI को सौंपने की अनुमति दी है।

इसके साथ ही जांच एजेंसी को सौरभ चंद्राकर को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की भी अनुमति मिल गई है। CBI अब उससे सट्टेबाजी ऐप के संचालन और पूरे नेटवर्क से जुड़े सवालों के जवाब तलाशेगी।

करोड़ों के लेन-देन और सट्टेबाजी सिंडिकेट की होगी पड़ताल

जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती महादेव ऐप के कथित आर्थिक नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाना है। CBI सौरभ चंद्राकर से ऐप के संचालन, पैसों के लेन-देन, सट्टेबाजी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।

एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस कथित सिंडिकेट का संचालन किन माध्यमों से होता था और देश-विदेश में इसके नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।

रवि उप्पल की गिरफ्तारी की खबर और सौरभ चंद्राकर की आठ दिन की CBI रिमांड ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, रवि उप्पल की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि और भारत प्रत्यर्पण को लेकर अभी अंतिम जानकारी सामने आना बाकी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.