Media24Media.com: #Drowning

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Drowning. Show all posts
Showing posts with label #Drowning. Show all posts

CG NEWS : तीन सहेलियों की दर्दनाक मौत: तालाब में नहाने गई थीं, पानी में डूब गईं

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां आपस में सहेलियां थीं और दोपहर में नहाने के लिए तालाब गई थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे बच्चियों के कपड़े और चप्पल मिलने के बाद ग्रामीणों ने पानी में खोजबीन की, जिसमें तीनों के शव बरामद किए गए।


मृतकों की पहचान इंदु (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। तीनों एक ही बस्ती की रहने वाली थीं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्कूल नहीं गई थीं बच्चियां

जानकारी के अनुसार, घटना के दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और घर पर थीं। उनके परिजन काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान तीनों सहेलियां तालाब में नहाने के लिए निकल गईं। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की।

तालाब किनारे मिले कपड़े और चप्पल

तलाश के दौरान ग्रामीण जब तालाब पहुंचे तो वहां बच्चियों के कपड़े और चप्पल पड़े मिले। इसके बाद तालाब में खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान एक बच्ची का शव पानी में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और अन्य दोनों बच्चियों की तलाश जारी रखी।

सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में काफी देर तक खोजबीन की, जिसके बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए।

डूबने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में तीनों बच्चियों की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तीनों बच्चियों के शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। हादसे के बाद मृतक बच्चियों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.