Media24Media.com: #DoordarshanRaipur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #DoordarshanRaipur. Show all posts
Showing posts with label #DoordarshanRaipur. Show all posts

आरंग के ऐतिहासिक मंदिरों की खूबसूरती दिखाएगा दूरदर्शन, 5 दिसंबर को ‘हमर चिन्हारी’ कार्यक्रम में होगा प्रसारण

No comments Document Thumbnail

 आरंग। शनिवार को रायपुर दूरदर्शन के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रदीप कुमार पाठक के दिशा-निर्देशन में मंदिरों की नगरी आरंग के मंदिरों की शूटिंग की गई।


शूटिंग के दौरान बस स्टैंड स्थित राजा मोरध्वज की प्रतिमा, राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल मंदिर, बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर, महामाया मंदिर, रानी सागर तालाब, त्रिलोकी मंदिर और पंचमुखी महादेव मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर फिल्मांकन किया गया।जिसका प्रसारण 5 दिसंबर शनिवार को होगा। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध एंकर राकेश तिवारी ने किया।


मंदिरों और गीत की शूटिंग में ग्राम बोडरा निवासी डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर की टीम व पीपला फाउंडेशन के सदस्यों ने आरंग के मंदिरों पर आधारित गीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं दूरदर्शन के अधिकारियों ने मंदिरों की नगरी आरंग की जमकर सराहना की।

शूटिंग के दौरान व्यवस्थापन में विशेष रूप से सहयोग के लिए पीपला फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर तकनीकी सहायक कमलेश सोनी, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, कैमरा मैन मनोज लोखंडे, सहयोगी टिकेंद्र साहू, सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर चंद्राकर तथा पीपला फाउंडेशन से अध्यक्ष दूजेराम धीवर, महेन्द्र कुमार पटेल, कोमल लाखोटी, रमेश देवांगन, प्रतीक टोंड्रे, दुर्गेश निर्मलकर ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.