Media24Media.com: #Donald Trump Diwali

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Donald Trump Diwali. Show all posts
Showing posts with label #Donald Trump Diwali. Show all posts

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, दावा- PM मोदी से ट्रेड डील पर की बात

No comments Document Thumbnail

 Donald Trump Diwali : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया और भारत के साथ-साथ दुनियाभर के भारतीय समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के साथ दीया जलाया और दीपावली को “अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक” बताया।


समारोह में एफबीआई निदेशक काश पटेल, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

ट्रंप बोले— PM मोदी से हुई ट्रेड डील पर चर्चा

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा,

“मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज ही मेरी भारत के प्रधानमंत्री से बात हुई। हमने व्यापार पर चर्चा की और वह इस विषय में बहुत रुचि रखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और वर्षों से मेरे अच्छे मित्र हैं।”

मध्य पूर्व और हमास पर भी बोले ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका दुनिया भर में शांति स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।

“हम मध्य पूर्व में कई देशों के साथ शांति समझौते कर चुके हैं। हमास हिंसक संगठन है, लेकिन अगर वे शांति समझौते का पालन नहीं करते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।”

भारत ने किया था ट्रंप के दावे का खंडन

गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा।
हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा था कि

“दोनों नेताओं के बीच हाल में कोई फोन कॉल नहीं हुई है।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.