Domestic LPG Gas Cylinder Price : देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं।
पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतों और ईंधन आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के कारण सरकारी तेल विपणन कंपनियों को लागत संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों पर भी देखने को मिला है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ चुके हैं
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा होने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि पश्चिम एशिया में तनाव और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों के बावजूद घरेलू सिलेंडर के दामों में तत्काल वृद्धि नहीं की गई थी।
इससे पहले सरकार ने 1 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ाई गई थी, जबकि 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की अतिरिक्त वृद्धि की गई।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर पड़ने की संभावना है।
Showing posts with label #Domestic LPG Gas Cylinder Price. Show all posts
Showing posts with label #Domestic LPG Gas Cylinder Price. Show all posts
रसोई गैस के दाम बढ़े, 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा
No comments
Subscribe to:
Posts (Atom)
