Media24Media.com: #Dhanteras

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Dhanteras. Show all posts
Showing posts with label #Dhanteras. Show all posts

धनतेरस कल: जाने पूजा विधि, मंत्र और सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय

No comments Document Thumbnail

 Dhanteras 2025: धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी से धन में वृद्धि होती है।


सोना-चांदी और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह 7:49 बजे – 9:15 बजे: शुभ काल

  • सुबह 10:40 बजे – दोपहर 12:06 बजे: अमृत काल
  • दोपहर 1:51 बजे – 3:18 बजे: लाभ-उन्नति काल

ज्योतिष अनुसार: इन शुभ मुहूर्तों में सोना, चांदी, तांबे के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और वाहन खरीदना लाभकारी माना जाता है।


धनतेरस पूजा विधि

  • घर को साफ करें, दरवाजे पर रंगोली बनाएं और दीपक सजाएं।
  • लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर लक्ष्मीजी, कुबेरजी और भगवान धन्वंतरि की प्रतिमाएं स्थापित करें।
  • गंगाजल से जलाभिषेक करें, अक्षत, पुष्प, दीप और धूप अर्पित करें।
  • तिजोरी, खाता-बही और नए व्यवसाय के दस्तावेजों की पूजा करें।
  • शाम को यमराज के नाम से दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं।


धनतेरस मंत्र

लक्ष्मी मंत्र:
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः॥

कुबेर मंत्र:
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः॥

धन्वंतरि मंत्र:
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय धन्वंतरये अमृतकलशहस्ताय सर्वभयविनाशनाय नमः॥

जप से लाभ: धन की वृद्धि, रोगों से मुक्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

शुभ फल प्राप्ति के उपाय

मुख्य द्वार पर 13 दीपक जलाएं।

घर के मंदिर में 11 बार श्री सूक्त का पाठ करें।

मंत्र जाप:
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नी च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्

धनतेरस का महत्व

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और वर्षभर धन-धान्य की वृद्धि होती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.