Media24Media.com: #Delhi Restaurant Fire

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Delhi Restaurant Fire. Show all posts
Showing posts with label #Delhi Restaurant Fire. Show all posts

राजधानी में बड़ा अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

 Delhi Restaurant Fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में आज बुधवार सुबह एक होटल-रेस्टोरेंट परिसर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:50 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। (Delhi Restaurant Fire)

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत के बेसमेंट में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। दमकल कर्मियों ने अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं 7 से 8 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

होटल और रेस्टोरेंट दोनों संचालित थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस भवन में आग लगी वहां होटल और रेस्टोरेंट दोनों का संचालन किया जा रहा था। इमारत के बेसमेंट में भी कमरे बने हुए थे। घटना के समय भवन में 50 से अधिक लोगों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। मालवीय नगर के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती के अनुसार, आग पहले रसोईघर (किचन) तक पहुंची और बाद में होटल की ऊपरी मंजिलों में फैल गई। धुएं और गैस के कारण कई लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यक्त की संवेदना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है तथा राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। (Delhi Restaurant Fire)
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.