Media24Media.com: #December Bank Holidays#दिसंबर में बैंक बंदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #December Bank Holidays#दिसंबर में बैंक बंदी. Show all posts
Showing posts with label #December Bank Holidays#दिसंबर में बैंक बंदी. Show all posts

दिसंबर में बैंक बंदी का कैलेंडर जारी- कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

No comments Document Thumbnail

 December Bank Holidays: दिसंबर का महीना शुरू होते ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी हो गई है। इस बार पूरे देश में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के साथ राज्यों की स्थानीय छुट्टियां शामिल हैं। इसलिए अगर इस महीने आप कोई जरूरी बैंकिंग काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की तारीखें जरूर जांच लें।


आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार देशभर में अलग-अलग कारणों से अलग-अलग तिथियों पर बैंक बंद रहेंगे — कहीं उद्घाटन दिवस, कहीं धार्मिक पर्व, क्रिसमस, तो कहीं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के कारण।

दिसंबर 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद

तारीखराज्य / क्षेत्रकारण
1 दिसंबरअरुणाचल प्रदेश, नागालैंडउद्घाटन दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस
3 दिसंबरगोवासेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
7 दिसंबरपूरे देशरविवार
12 दिसंबरमेघालयपा तोगन नेंगमिंजा संगमा पुण्यतिथि
13 दिसंबरपूरे देशदूसरा शनिवार
14 दिसंबरपूरे देशरविवार
18 दिसंबरछत्तीसगढ़, मेघालयसोसो थाम पुण्यतिथि
19 दिसंबरगोवागोवा मुक्ति दिवस
20 दिसंबरसिक्किमलोसूंग-नामसूंग पर्व
21 दिसंबरपूरे देशरविवार
22 दिसंबरसिक्किमलोसूंग-नामसूंग (दूसरा दिन)
24 दिसंबरमिजोरम, नागालैंड, मेघालयक्रिसमस सेलिब्रेशन
25 दिसंबरपूरे देशक्रिसमस
26 दिसंबरमिजोरम, नागालैंड, मेघालयक्रिसमस सेलिब्रेशन (दूसरा दिन)
27 दिसंबरपूरे देशचौथा शनिवार
28 दिसंबरपूरे देशरविवार
30 दिसंबरमेघालययू कियांग नांगबाह दिवस
31 दिसंबरमिजोरम, मणिपुरन्यू ईयर सेलिब्रेशन


अहम जानकारी

  • इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (UPI, IMPS, NEFT, RTGS) सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
  • ATM सेवाएं भी पूरे महीने चलती रहेंगी।
  • दिसंबर में शेयर बाजार भी 9 दिन बंद रहेगा — सभी शनिवार, रविवार और 25 दिसंबर (क्रिसमस) को कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.