Media24Media.com: #Crime news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Crime news. Show all posts
Showing posts with label #Crime news. Show all posts

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप: युवक की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या

No comments Document Thumbnail

 डोंगरगढ़। शहर के राधिका नगर (कश्मीरी पारा) इलाके में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।


मामूली विवाद में खूनी वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (33) मंगलवार रात लगभग 9 बजे अपने घर के पास मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक ही परिवार के कुछ लोगों से उसकी बहस हो गई। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आपा खो दिया और धन्नू पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस जाँच व आरोपियों की तलाश तेज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पूरे इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का बयान:

"मामले में मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का सटीक पता लगाया जा रहा है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।"

महासमुंद में 1 करोड़ 62 लाख रुपए कीमत का गांजा को जब्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद: जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी में खाली कैरेट के नीचे रखकर ले जाए जा रहे 1 करोड़ 62 लाख रुपए कीमत का 8 क्विंटल 10 किलोग्राम गांजा को जब्त किया है. मामले में राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.अवैध गांजा परिवहन व अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से मिले निर्देश पर सतर्क जिले के सरहदी थाना के प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन होने वाला है.





यह भी पढ़ें : –Mahasamund Elephant Death : पिथौरा के पास किशनपुर में हाथी की हत्या !





थाना कोमाखान थाना प्रभारी ने इस पर पुलिस टीम को अलर्ट किया. चेकिंग के दौरान ओड़िशा से आ रहे ट्रक क्रमांक RJ 02 GA 5686 को ग्राम टेमरी फारेस्ट नाका के पास रोका गया. वाहन की तलाशी में खाली कैरेट के नीचे 26 बोरियों में भरा 165 पैकेट खाखी रंग के झिल्ली में लिपटा हुआ गांजा मिला.मामले में गाड़ी में सवार भरतपुर, राजस्थान निवासी 20 वर्षीय खालिद पिता स्माईल और अलवर, राजस्थान निवासी 32 वर्षीय साकिर हुसैन पिता सौकत अली से पूछताछ करने पर उन्होंने गांजा को भवानीपटना, ओडिशा से दिल्‍ली ले जाना बताये.





यह भी पढ़ें : –Horoscope 26 September 2020 : आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना भविष्यफल





इस तरह से आरोपियों के कब्जे से 1,62,00,000 रुपए कीमत का 8 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही की जा रही है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.