Media24Media.com: #Corona Virus In CG

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Corona Virus In CG. Show all posts
Showing posts with label #Corona Virus In CG. Show all posts

Corona Virus In CG: फिर आया कोरोना, राजधानी में पहला मरीज मिला

No comments Document Thumbnail

 Corona Virus In CG : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना फिर से दस्तक दे चुका है। शुक्रवार को शहर में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला, जिसने किसी भी तरह की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं बताई है। इस खबर के बाद शहर में एक बार फिर दहशत का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक, 41 साल का एक शख्स सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद MMI नारायणा हॉस्पिटल पहुंचा था। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मरीज लक्ष्मीनगर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र का रहने वाला है। उसे प्राइवेट आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

हैरानी की बात यह है कि मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि संक्रमण अब स्थानीय स्तर पर फैल सकता है। इस बात की पुष्टि हॉस्पिटल प्रबंधन और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने की है।

संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू
जैसे ही मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई। मरीज के परिजनों समेत संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.