Media24Media.com: #Chittoor Bus Accident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Chittoor Bus Accident. Show all posts
Showing posts with label #Chittoor Bus Accident. Show all posts

Chittoor Bus Accident: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

 Chittoor Bus Accident: आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अल्लूरी सीताराम राजू जिले के चिंतूरु–मारेदुमिल्ली घाट रोड पर एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, बस में 35 यात्री, एक ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। सभी तीर्थयात्रा पर निकले थे और भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रहे थे। आधी रात के बाद बस घाट रोड पर तुलसीपाका के पास नौवें मील के पत्थर के नजदीक अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकराई और गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह भयावह हादसा हुआ।

मोबाइल नेटवर्क नहीं, देर से मिली सूचना

घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण मोबाइल नेटवर्क नहीं था, जिससे सूचना अधिकारियों तक पहुंचने में देरी हुई। जैसे ही जानकारी मिली, मोथुगुंटा प्रशासन और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

सीएम नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:

"अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के चिंतूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग सदमे में हैं। कई लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मैंने अधिकारियों से बात कर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली है। उम्मीद है घायलों को बेहतर इलाज मिल रहा होगा।"

उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत और सभी पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.