Media24Media.com: #ChhattisgarhNews.#WeatherUpdate

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ChhattisgarhNews.#WeatherUpdate. Show all posts
Showing posts with label #ChhattisgarhNews.#WeatherUpdate. Show all posts

छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक: उमस से हलाकान हुए लोग, रायपुर रहा सबसे गर्म

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल बदलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मानसून पर ब्रेक लगने के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जिससे लोग भीषण उमस से परेशान हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों और आम जनता को दोबारा अच्छी बारिश का इंतजार है। पिछले 24 घंटों में राजधानी रायपुर पूरी तरह सूखा रहने के साथ ही प्रदेश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया।


15 और 16 जुलाई से राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में मौसम का रुख एक बार फिर बदल सकता है। 15 और 16 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान का हाल

सोमवार को प्रदेश में रायपुर और बिलासपुर में सर्वाधिक तापमान 35.2°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 23.9°C दर्ज किया गया। आज (मंगलवार) राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। यहाँ का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने के आसार हैं।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) इस समय श्रीगंगानगर, हिसार, मुरादाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बालुरघाट से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर मणिपुर तक सक्रिय है। इसके साथ ही, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर, औसत समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.