Media24Media.com: #Chhattisgarh Pradesh Congress Committee

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Chhattisgarh Pradesh Congress Committee. Show all posts
Showing posts with label #Chhattisgarh Pradesh Congress Committee. Show all posts

कांग्रेस का नया प्लान: भाजपा कार्यालय की जगह अब विधानसभा घेराव की तैयारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। Chhattisgarh Pradesh Congress Committee के नए निर्देश के बाद भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।


पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अब 17 मार्च को विधानसभा घेराव का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी वजह से पहले तय किया गया भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम टालने का फैसला लिया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी अपने-अपने क्षेत्रों में साथियों तक पहुंचा दें।

साथ ही यह भी बताया गया है कि 17 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.