Media24Media.com: #Chhattisgarh Letest News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Chhattisgarh Letest News. Show all posts
Showing posts with label #Chhattisgarh Letest News. Show all posts

CM साहब ! जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है महासमुन्द जिला प्रशासन ?

No comments Document Thumbnail

क्या जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है महासमुन्द का जिला प्रशासन? यह अहम सवाल मेरे जैसे सैकड़ों कलमकारों के जेहन में है। इसका जवाब छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया से मांगने का समय अब आ गया है। वह इसलिए, क्योंकि जब जन सामान्य कोरोना संकटकाल में अनेक परेशानियों से जूझ रहा है। उन्हें लॉकडाउन नियमों का पालन, आजीविका के लिए उपाय करने की चिंता है। कोरोना संक्रमण का खतरा उठाते हुए भी मीडियाकर्मी बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। तब जिला प्रशासन के आला अधिकारियों का रवैया गैर जिम्मेदाराना भला कैसे हो सकता है?





यह भी पढ़ें : – CM ने पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम की सफलता पर जताई प्रसन्नता





निरंतर बन रही संवादहीनता की स्थिति से अनेक गलतफहमियां पैदा हो रही है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज्यादातर साथियों का कहना है कि जिला प्रशासन के मुखिया न तो फोन कॉल अटेंड करते हैं। और सोशल मीडिया में जानकारी मांगने पर भी कोई जवाब देना उचित नहीं समझते हैं।





जिला कार्यालय में भी ऐसी व्यवस्था कर रखे हैं कि मीडिया के प्रतिनिधि उनसे मिल नहीं सकते। अनेक पत्रकारों ने बताया कि आधा से पौन घंटे तक इंतजार के बाद भी मिलने का उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही है। इससे जनता और शासन-प्रशासन के बीच का सेतुबंध टूटने लगा है।





यह भी पढ़ें : – Corona Vaccine के नाम पर नर्स ने मरीज को ठगा , FIR दर्ज़





समन्वय स्थापित करने में मीडिया की भूमिका अहम





जनता और शासन-प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने में मीडिया की भूमिका अहम है। इसे नकारा नहीं जा सकता है। मीडिया की कड़ी टूटेगी तो सभी की दिक्कतें बढ़ना स्वाभाविक है। यहां आम आदमी परेशान हैं। गरीबों को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ रहे हैं। रोज कमाने-खाने वाले हजारों लोग भूखे मरने के कगार पर हैं। एसी कमरे में कांच के घेरे में बैठे अफसरों की नजर में जमीनी स्तर पर सबकुछ ठीक चल रहा है। जबकि, जमीनी हकीकत इससे अलग है। इनकी तकलीफ को शासन-प्रशासन तक मीडिया ही पहुंचाती है। जिसकी अनदेखी और असहयोग से सभी परेशान हैं। जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से सभी वर्ग के लोग आहत हैं।





यहां लोक सेवक समझने लगे हैं खुद को खुदा





जन सामान्य के बीच यह चर्चा का विषय है कि लोकसेवक यहां खुद को खुदा समझने लगे हैं। इस स्थिति में विद्रोह होना स्वाभाविक है। मैदानी क्षेत्रों से लोक सेवकों की मनमानी की ढेरों शिकायतें मिल रही है। जनता से जुड़े मुद्दे कलमकार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया पर लगातार उठा रहे हैं। सूचना क्रांति के वर्तमान समय में सब कुछ बहुत तेजी से वायरल हो जाता है। बावजूद संज्ञान में लेना तो दूर मामला उजागर करने वाले को ही संदेह की नजरों से देखा जाने लगा है।





ऐसा हुआ एक ताजा मामला





सोशल मीडिया पर "महासमुन्द जिले की खबरें" व्हाट्सएप्प ग्रुप में आज एक प्रकरण वायरल हुआ। पिथौरा के तहसीलदार ने पटवारी को नोटिस दिया है, उसे एक मीडिया प्रतिनिधि ने ग्रुप में शेयर किया। जिले के इस महत्वपूर्ण ग्रुप में कल रात भी कुछ मसलों पर कलमकारों की तीखी प्रतिक्रिया आई थी। सूत्रों के अनुसार यह अफसरों को नागवार गुजरा। लॉकडाउन के मसले पर मंथन करने पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला कार्यालय में एकत्र थे। तब इस व्हाट्सएप्प ग्रुप पर चर्चा हुई। और जिला प्रशासन के तीन शीर्ष अफसर एक साथ लेफ्ट हो गए।





CM साहब ! जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है महासमुन्द जिला प्रशासन ?









सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद एक साथ लेफ्ट हुए ये अधिकारी।









किसी ग्रुप में रहना, हट जाना निश्चय ही संबंधित का विशेषाधिकार है। लेकिन, अहम सवाल यह है कि जनता से जुड़े मामलों पर क्या आला अधिकारी जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रहे हैं? जब शीर्ष अफसरों का रवैय्या ऐसा नकारात्मक रहेगा, तो जमीनी अमला आम आदमी का काम कहां करने वाले हैं। बहरहाल, अधिकारियों के एक साथ ग्रुप छोड़ने से मीडियाकर्मियों से जुड़े इस ग्रुप में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही है।





बड़ों का अनुशरण करते हैं छोटे





यह प्रकृति का नियम है कि बड़ों का अनुशरण छोटे करते हैं। जब तीन शीर्ष अफसर एक साथ ग्रुप से लेफ्ट हुए। तब छोटे कहां पीछे रहने वाले हैं। इस ग्रुप से सहायक जनसंपर्क अधिकारी भी लेफ्ट हो गए। अधिकारियों के नकारात्मक रवैया से रूष्ट होकर ग्रुप के एडमिन ने उन्हें अन्य ग्रुपों से भी रिमूव कर दिया। क्या ये किसी प्रकार की जवाबदेही से बच रहे हैं? सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच शुतुरमुर्ग वाला व्यवहार किसी के हित में नहीं है। मीडिया, प्रशासन, शासन सबकी जनता के प्रति बराबर जवाबदेही है। और मीडिया को चौथे स्तंभ का दर्जा भारतीय लोकतंत्र में ऐसे ही नहीं मिला है। यह बात खुद को खुदा समझने वाले नौकरशाह को बखूबी समझना ही चाहिए।





आनंदराम साहू
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब-महासमुन्द के अध्यक्ष हैं)


गरियाबंद न्यूज : लाॅकडाउन में अधिकारी-कर्मचारी करेंगे वर्क फ्राॅम होम, लापरवाही के लिए अधिकारीयों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद : कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने आज जिला कार्यालय के स्वाॅन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष से विकासखंड एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान उन्होंने लाॅकडाउन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सामाज सेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठन और जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के सुझाव के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा गरियाबंद जिला में कोविड-19 के रोकथाम व चेन को तोड़ने हेतु सम्पूर्ण जिले को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर 23 सितम्बर की रात्रि 9 बजे से 30 सितम्बर की रात्रि 12 बजे की अवधि तक लाॅकडाउन की गई है।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ लॉकडाउन ,दिशा निर्देश जारी





अधिकारी-कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम





गरियाबंद जिले में लाॅकडाउन के दौरान कार्यालय बंद रहेंगे। अधिकारी - कर्मचारी अपने घर में ही वर्क फ्रॉम होम के अंतर्गत कार्य करेंगे। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा, किसी भी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के मुख्यालय से गायब रहने की शिकायत पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी। स्कूली विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लास चलेगी, वहीं पारा-मोहल्ला क्लास बंद रहेगी। इस दौरान जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे। बच्चों को एक सप्ताह के लिए सुखा पौष्टिक आहार परिजनों को दिया जायेगा। साथ ही सुपोषण अभियान के तहत सर्वेक्षित बच्चों का वजन आदि लेने का कार्य जारी रहेगा।





यह भी पढ़ें : http://लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें : कलेक्टर





कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश





कलेक्टर डेहरे ने कहा कि गिरदावरी व गौठानों से संबंधित कार्य गतिविधियाँ चलेगी। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी पंजीयन व भुगतान एप्प के माध्यम से होगा। कलेक्टर ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी संबंधित क्षेत्र में फसलों को बिमारी से बचाने किसानों को दवाई की उपलब्धता हेतु क्षेत्र की कृषि से संबंधित दवाई दुकानों को खुलवाने हेतु प्रस्ताव जिला कार्यालय को प्रस्तुत करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि लाॅकडाउन के दौरान किसानों को फसल में छिड़काव हेतु आवश्यक दवाई सुगमतापूर्वक उपलब्ध हो सके। समीक्षा के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी छुरा द्वारा गिरदावरी के संबंध में संतोषपूर्वक जवाब नहीं देने पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी छुरा को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिये।





वन अधिकार अधिनियम के तहत दावेदारों को नोटिस





कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी के संबंध में तहसीलवार कुल खरीफ की रकबा, कितने रकबा में खरीफ फसल बोई गई है तथा फसलवार वर्गीकरण प्रस्तावित करते हुए प्रमाण पत्र प्रस्तुत करे। शासकीय जमीन को अतिक्रमण कर धान की फसल बोई गई है। ऐसे जमीन के धान जप्ती की कार्यवाही होगी। जप्त धान, धान खरीदी बंद होने के बाद ही वापस की जायेगी। उन्होंने कहा कि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण व धान फसल की पैदावारी के लिए संबंधित एसडीएम व राजस्व अमले जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को जिले में नये रेत खदान स्वीकृति का प्रस्तावित जानकारी जिला कार्यालय को भेजने कहा। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत दावेदारों को नोटिस तामली की कार्यवाही शीघ्र करने जनपद सीईओ को निर्देशित किया। कमार और भुंजिया जनजाति वर्ग के लिए शासन द्वारा खरीदी जमीन का नामांतरण कर संबंधित को जमीन का कब्जा दिलाने संबंधित तहसीलदार और एसडीएम आवश्यक पहल करे।





यह भी पढ़ें : http://झाड़ू से फैल सकता है कोरोना वायरस AIIMS के डॉक्टर का दावा





ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी




कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 के कारण कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंछित न रहे। इस दौरान प्राईवेट स्कूल छोड़कर शासकीय विद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित कक्षाओं में प्रवेश दिलाये। लाॅकडाउन के चलते जिले में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। वहीं पारा-मोहल्ला क्लास बंद रहेगी। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ और सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को कोविड-19 के संबंध में होम आईसोलेशन में रहने वालों के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन कराने कहा। समीक्षा के दौरान होम आईसोलेशन में रहने वालों को आवश्यक परामर्श के लिए नियुक्त शासकीय चिकित्सकों द्वारा निजी चिकित्सक के माध्यम से परामर्श दिलाये जाने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसे चिकित्सकों के विरूद्ध शिकायत सही पाये जाने पर शासन स्तर से कड़ी कार्यवाही होगी।





समीक्षा के दौरान विकासखण्डों से वीडियो कान्फ्रेसिंग में अनुपस्थित विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कलेक्टर को सूचित करने संबंधित जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। जिले में निरंतर विद्युत आपूर्ति व पेयजल के संबंध में समुचित प्रबंध करने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। वीडियो कान्फ्रेसिंग में अपर कलेक्टर जे.आर. चाैरसिया, डिप्टी कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नोडल अधिकारी होम आईसोलेशन व डिप्टी कलेक्टर भुपेन्द्र साहू, सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जनपद सीईओ, जिला प्रमुख अधिकारी और विकासखण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.