हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया गया:
यह भेंट राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय तथा विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
