Media24Media.com: #CM Vishnudev Sai on Delhi tour

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CM Vishnudev Sai on Delhi tour. Show all posts
Showing posts with label #CM Vishnudev Sai on Delhi tour. Show all posts

दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वह उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ एक दिवसीय दौरे पर राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।


दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यूरिया उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया।

सीएम साय ने लिखा—“छत्तीसगढ़ के मेहनतकश किसानों के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा की संवेदनशीलता व सहयोग से सितंबर माह हेतु राज्य को 60,800 मीट्रिक टन यूरिया का आबंटन स्वीकृत हुआ है। यह अतिरिक्त उपलब्धता खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने, किसानों की मेहनत को संबल देने और उनकी चिंताओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.