Media24Media.com: #CGPSC2024

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CGPSC2024. Show all posts
Showing posts with label #CGPSC2024. Show all posts

सीजीपीएससी ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर किए जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। संशोधित मॉडल उत्तर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उक्त भर्ती परीक्षा के तहत कुल 341 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 12 जुलाई को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के मॉडल उत्तर 13 जुलाई को जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

आयोग ने निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञ समिति से परीक्षण कराया। विशेषज्ञों की अनुशंसा एवं सक्षम परीक्षण के आधार पर संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन्हीं अंतिम मॉडल उत्तरों के आधार पर अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

CGPSC से बड़ी अपडेट: सूबेदार/उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2024 की तारीख घोषित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (गृह पुलिस विभाग) प्रारंभिक परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है।

परीक्षा कब होगी?

  • परीक्षा तिथि: 12 जुलाई 2026 (रविवार)

  • समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

किन पदों के लिए परीक्षा?

यह परीक्षा निम्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है:

  • सूबेदार

  • उप निरीक्षक (SI)

  • प्लाटून कमांडर

कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल?

आयोग के अनुसार:

  • कुल 1,37,323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।

  • दस्तावेज़ एवं शारीरिक माप परीक्षण के बाद 63,342 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।

परीक्षा केंद्र

परीक्षा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगांव, अंबिकापुर सहित कई जिले शामिल हैं।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

CGPSC द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आयोग अलग से SMS या व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजेगा।

  • सभी उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

आधिकारिक वेबसाइट

CGPSC Official Website

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपनी तैयारी को अंतिम चरण में ले जाएं और परीक्षा पैटर्न के अनुसार नियमित अभ्यास करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, लोकहित में कार्य करने की दी सीख

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी  छगन लाल नागवंशी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से उनकी तैयारी के अनुभव, परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के कारण विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 में प्रदेश के युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपको हमेशा यह भी याद रखना होगा कि आगे आपकी भूमिका लोकसेवक की होगी। आपको अपने दायित्वों के निर्वहन में धैर्य, विनम्रता और लोक सेवक की सीमाओं का हमेशा ध्यान रखना होगा। आम जनमानस में प्रशासन का विश्वास कायम रखने की दिशा में आप सभी को संवेदनशीलता से प्रयास करना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है और वह परीक्षा परिणामों में  साफ नजर आ रहा है। 

टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए जिम्मेदारी का नया अध्याय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे और प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 चयनित अभ्यर्थी देवेश प्रसाद साहू, स्वप्निल वर्मा, यशवंत कुमार देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, शताक्षी पाण्डेय, अंकुश बैनर्जी, सृष्टि गुप्ता,  प्रशांत वर्मा और  सागर वर्मा सपरिवार उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.