Media24Media.com: #CGBSE

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CGBSE. Show all posts
Showing posts with label #CGBSE. Show all posts

CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जारी: खत्म हुआ इंतजार, टॉपर्स की लिस्ट भी घोषित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद छात्र-छात्राएं अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, 12वीं परीक्षा में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं बेमेतरा की ओमनी दूसरे स्थान पर रही हैं।

इसी तरह 10वीं परीक्षा में इस वर्ष तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। संध्या नायक, परी रानी और अंशुल शर्मा ने 594 अंक (98.03%) हासिल किए हैं। संध्या नायक और परी रानी महासमुंद की निवासी हैं, जबकि अंशुल शर्मा मुंगेली जिले से हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी 2026 में शुरू हुई थीं। 12वीं के हिंदी पेपर लीक होने के मामले के चलते 10 अप्रैल को पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र-छात्राएं अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CGBSE 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

SMS के जरिए भी उपलब्ध
वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:

  • 12वीं के लिए: CG12 <रोल नंबर> टाइप कर 56263 पर भेजें।
  • 10वीं के लिए: CG10 <रोल नंबर> टाइप कर 56263 पर भेजें।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद मूल अंकसूची (मार्कशीट) के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करें।

 
 

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बुधवार, 29 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।


शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर 2:30 बजे बोर्ड परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

मंत्री यादव ने कहा कि यह केवल अंकों की घोषणा नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और प्रत्येक विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.