Media24Media.com: #CG Murder Case

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CG Murder Case. Show all posts
Showing posts with label #CG Murder Case. Show all posts

CG Murder Case : ग्रामीण की हत्या से सनसनी, किसने उतारा मौत के घाट… किसी ने नहीं देखा

No comments Document Thumbnail

 बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रराली में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। गांव निवासी कन्हैया बंजारे (लगभग 45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया बंजारे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक गांव में सामान्य जीवन व्यतीत करता था। ऐसे में अचानक हुई इस वारदात ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

CG Murder Case : दिन-दहाड़े खामोशी में वारदात! मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिली शिक्षिका की अधजली लाश

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद। जिले में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रिहायशी इलाके में स्थित साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो दिन की कवायद के बाद मृतका की पहचान माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में की गई है।


घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। दिन-दहाड़े रिहायशी इलाके में हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी, जिससे पुलिस भी हैरान है। मामला बेहद संगीन होने के कारण जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

खुद आग लगाने के नहीं मिले संकेत

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शिक्षिका आज सुबह घर से निकली थी, इसके बाद उनका शव साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिला। प्रारंभिक जांच में खुद से आग लगाने के कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

एक दिन पहले परिवार के साथ उत्सव में हुई थी शामिल

मृतका गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की निवासी थी। वह शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को आयोजित जयंती समारोह में वह अपने परिवार के साथ शामिल हुई थी, जिसके बाद यह घटना सामने आई।

घरेलू विवाद का एंगल भी जांच में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में घरेलू विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.