Media24Media.com: #CG ELEPHANT DEATH

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CG ELEPHANT DEATH. Show all posts
Showing posts with label #CG ELEPHANT DEATH. Show all posts

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

No comments Document Thumbnail

 रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से एक सात वर्षीय हाथी की मौत हो गई। यह हादसा खेत से सटी सरकारी जमीन पर हुआ, जहां किसी ने जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली का जाल बिछाया था।


जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान ने फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत के किनारे करंटयुक्त तार लगाया था। इसी दौरान झुंड से भटककर आया एक हाथी उस तार के संपर्क में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत हाथी की उम्र लगभग सात वर्ष बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही तमनार वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वन विभाग के अधिकारी डीएफओ अरविंद ने बताया कि यह घटना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.