Media24Media.com: #CG Board Paper Leak

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CG Board Paper Leak. Show all posts
Showing posts with label #CG Board Paper Leak. Show all posts

छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक का हंगामा: FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में 12वीं के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। Chhattisgarh Board of Secondary Education (सीजीबीएसई) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है।


मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर हिंदी विषय का एक हस्तलिखित प्रश्नपत्र वायरल हुआ है। हालांकि उसमें लिखे प्रश्न पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वास्तव में पेपर लीक हुआ है या नहीं।

वहीं इस मामले को लेकर National Students' Union of India (एनएसयूआई) ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता Chhattisgarh Board of Secondary Education के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कक्षा 12वीं के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.