Media24Media.com: #BulldozerAction

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #BulldozerAction. Show all posts
Showing posts with label #BulldozerAction. Show all posts

रायपुर में बिना नक्शे निर्माण पर निगम सख्त, रावतपुरा फेस-2 में तोड़फोड़ शुरू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम ने बिना स्वीकृत नक्शे के किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। निगम का अमला करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंचा और चिन्हित मकानों में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की।


जानकारी के अनुसार, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकान मालिकों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया था। निगम के मुताबिक, इन मकानों का निर्माण स्वीकृत नक्शे के बिना किया गया है। नोटिस जारी करने के बाद बुधवार को निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में बुलडोजरों और निगम अमले के पहुंचने से कॉलोनी में हलचल बढ़ गई।

नगर निगम की टीम द्वारा चिन्हित मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर निगम का अमला कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.