Media24Media.com: #BronzeMedal

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #BronzeMedal. Show all posts
Showing posts with label #BronzeMedal. Show all posts

राष्ट्रमंडल खेल 2026: बिंद्यारानी देवी ने जीता कांस्य, पीएम मोदी ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी सोरोकाइबाम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने बिंद्यारानी देवी को उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा:

“भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक! ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 58 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोकाइबाम पर हमें गर्व है। उनकी सफलता उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।

#CWG2026”

जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

No comments Document Thumbnail

रायपुर- पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक रेस-वॉक एथलीट बनने की काबिलियत देखी। मजे की बात यह है कि बेथलीन खुद इस इवेंट के बारे में लगभग कुछ भी नहीं जानती थी और इसकी तकनीकी बारीकियों की तो बात ही छोड़ दें।

पिछले साल तक, मेघालय की यह युवा एथलीट एक मिडिल और लॉन्ग-डिस्टेंस रनर के तौर पर मुकाबला कर रही थीं। लेकिन 2026 की शुरुआत में, उसे अपना खेल बदलने के लिए कहा गया जिसने उसकी शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की ताकत की परीक्षा ली।

खासी ट्राइब से आने वाली बेथलीन के लिए यह बदलाव बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। उनके लिए शुरुआती कुछ सप्ताह बहुत कठिन थे, जब वह रेस-वॉक की अनजान तकनीक के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही थीं और शरीर में तेज दर्द से जूझ रही थीं। इसके चलते कई रातें बिना नींद के बीतीं और मन में आत्म-संदेह भी पैदा होने लगा।

हालांकि, उनके कोच और परिवार के सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी और इकलौती बेटी होने के नाते, बेथलीन ने इस चुनौती को स्वीकार किया और खेल की तकनीकी बारीकियों को सीखने में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया। इसके बाद उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले एडिशन में भाग लेने के लिए जगदलपुर का रुख किया।

उन्होंने साई मीडिया से कहा, '' पहले दो हफ्ते वाकई बहुत मुश्किल थे, खासकर मेरे शरीर के लिए। रेस-वॉक की तकनीकी बारीकियां मध्यम या लंबी दूरी की दौड़ से बिल्कुल अलग होती हैं, इसलिए मुझे इसे समझने में समय लगा। इसके बाद कई रातों तक नींद नहीं आई, घबराहट के पल आए और आखिरकार मुझे खुद पर शक होने लगा कि क्या मेरा फैसला सही था।'' 

लेकिन बुधवार को उन संघर्षों का भरपूर फल मिला। बेथलीन ने महिलाओं की रेस-वॉक स्पर्धा में 1:05:18 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। वह झारखंड की नेहा ज़ालक्सो (1:04:02) और ओडिशा की एलीश एक्का (1:04:59) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं।

पदक जीतने के कुछ ही पलों बाद इस एथलीट ने इसका श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया। उन्होंने कहा, ''मेरे कोच और मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया, और मुझे इसे जारी रखने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे। मैंने भी इसे आज़माने का सोचा, और आज मैं यहां हूं। मेरे पास अभी भी सुधार की गुंजाइश है, लेकिन यह ठीक वैसी ही शुरुआत थी जिसकी मुझे ज़रूरत थी।'' 

उन्होंने आगे कहा, '' खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मिला कांस्य पदक मेरी कड़ी मेहनत, मेरे विश्वास और मेरे कोचों व परिवार के समर्थन का प्रमाण है और यह इस खेल में आगे बढ़ने के लिए मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करता है।“

शिलांग कॉलेज में बीए की दूसरे वर्ष की छात्रा बेथलीन को इस बात पर बेहद गर्व है कि वह मेघालय की एकमात्र ऐसी 'रेस वॉकर' हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता है।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, '' मेघालय से कोई रेस वॉकर नहीं है और मेरा मानना है कि मेरा 'खेलो इंडिया' पदक युवाओं को इस खेल को पेशेवर तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। मुझे भी अब यह खेल पसंद आने लगा है।''

भारतीय बैडमिंटन टीम ने BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में पहली बार जीता ब्रॉन्ज पदक

No comments Document Thumbnail

गुवाहाटी- भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2025 BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए मिक्स्ड टीम इवेंट में अपना पहला ब्रॉन्ज पदक जीत लिया। यह सफलता भारतीय जूनियर बैडमिंटन के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है।

इस टूर्नामेंट में भारत ने अपने तकनीकी कौशल, सामूहिक प्रयास और रणनीति के दम पर शीर्ष दर्जे के वैश्विक प्रतिस्पर्धियों को चुनौती दी। टीम ने सेमीफाइनल में भले ही हार का सामना किया, लेकिन कॉम्बिनेशन और टीम वर्क ने उन्हें ब्रॉन्ज जीतने में सक्षम बनाया।

भारतीय बैडमिंटन महासंघ (BAI) ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि यह जीत भारत के बैडमिंटन क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और क्षमता को दर्शाती है। इससे देश में जूनियर खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए और अवसर खुलेंगे।

विशेष रूप से यह उपलब्धि ग्लोबल स्टेज पर भारत के जूनियर खेलों में पहला पदक होने के कारण और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सफलता से भारत के बैडमिंटन प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा की रणनीतियों में और निवेश और सुधार की संभावना बढ़ेगी।

भारतीय टीम की यह ऐतिहासिक सफलता अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने और भारतीय बैडमिंटन की वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.