Media24Media.com: #Bastar flood victims

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Bastar flood victims. Show all posts
Showing posts with label #Bastar flood victims. Show all posts

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई गोवा सरकार, 5 करोड़ की राहत राशि भेजी, CM साय ने जताया आभार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस कठिन समय में गोवा सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास कार्यों में बेहद मददगार साबित होगा।


सीएम साय ने इसे संकट की घड़ी में राज्यों के बीच एकजुटता और सहयोग की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह राशि बस्तर के प्रभावित परिवारों को संबल देने और राहत कार्यों में अहम योगदान करेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.