Media24Media.com: #BankStrike

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #BankStrike. Show all posts
Showing posts with label #BankStrike. Show all posts

5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, छत्तीसगढ़ में भी असर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। देशभर में बैंक अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। रायपुर, जगदलपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बैंक कर्मचारियों ने कामकाज से दूरी बनाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 5-डे बैंकिंग लागू करने और पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) में समानता समेत विभिन्न मांगें उठाईं।


रायपुर में मोतीबाग चौक स्थित पीएनबी परिसर में बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी-कर्मचारी जुटे और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। वहीं जगदलपुर में भी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर बैंकिंग कार्यों का बहिष्कार किया।

लंबे समय से 5-डे बैंकिंग की मांग

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की व्यवस्था उनकी लंबे समय से लंबित मांग है। उनका तर्क है कि कई अन्य वित्तीय संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू है। ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में भी इसे लागू किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के मुताबिक इससे कार्यक्षमता के साथ वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होगा।

करीब 28 बैंकों के कर्मचारियों के शामिल होने का दावा

हड़ताल में सरकारी और निजी क्षेत्र के करीब 28 बैंकों के अधिकारी-कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया गया है। कर्मचारियों ने ग्राहकों से अपील की कि हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए एटीएम, यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करें।

मांगें नहीं मानी तो सितंबर में तीन दिन की हड़ताल

बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मौजूदा हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं होने पर अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.