Media24Media.com: #BalidaanDiwas

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #BalidaanDiwas. Show all posts
Showing posts with label #BalidaanDiwas. Show all posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी श्रद्धानंद को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

No comments Document Thumbnail

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी श्रद्धानंद को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘X’ पर साझा किए गए संदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी ने स्वराज और भारतीय संस्कृति के लिए समान रूप से योगदान दिया और अपने पूरे जीवन में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। शाह ने यह भी कहा कि उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और भारतीय बौद्धिक परंपरा को बढ़ावा देने में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। बलिदान दिवस के अवसर पर स्वामी श्रद्धानंद जी को नमन।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और रोशन सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों के सर्वोच्च बलिदान ने ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी और ब्रिटिश शासन की नींव को हिला कर रख दिया।

अमित शाह ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए इन वीर सपूतों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.