Media24Media.com: #BEE

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #BEE. Show all posts
Showing posts with label #BEE. Show all posts

रायपुर में राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का आयोजन शनिवार को पावरग्रिड 400/220 केवी उपकेंद्र कुम्हारी, रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पावरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-1 के मुख्य महाप्रबंधक रजनीश तिवारी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर की उपायुक्त सोमा घोष तथा क्रेडा के वरिष्ठ परियोजना समन्वयक निहार रंजन साहू उपस्थित रहे। पावरग्रिड रायपुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं राज्य नोडल अधिकारी आर.पी. साहू ने अतिथियों का स्वागत किया।


मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण में नवाचार व रचनात्मकता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि चित्रकला केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा को पहचानकर करियर से जोड़ने का माध्यम है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “ऊर्जा बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं” व “बीईई स्टार लेबलों की चमकार, ऊर्जा सुरक्षा हो शानदार” विषयों पर चित्र बनाए।

ग्रुप-ए (कक्षा 5-7) : प्रथम - पाखी भगत, डीपीएस रिसाली दुर्ग, द्वितीय - दक्षित कुमार सिंह, सेंट टेरेसा रायगढ़, तृतीय - आराध्या सोंढी, मनेन्द्रगढ़।

ग्रुप-बी (कक्षा 8-10) : प्रथम - प्रिंस पटेल, सेंट टेरेसा रायगढ़, द्वितीय - आद्या तिवारी, ओ.पी. जिंदल खरसिया, तृतीय - विशाल प्रधान, शासकीय हायर सेकेंडरी रायगढ़।

कार्यक्रम का समापन पावरग्रिड नागपुर के प्रबंधक (मानव संसाधन) अरविंद टोप्पो के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.