Media24Media.com: #B.Ed छात्रा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #B.Ed छात्रा. Show all posts
Showing posts with label #B.Ed छात्रा. Show all posts

फोन कॉल को लेकर विवाद बना जानलेवा: B.Ed छात्रा की गला दबाकर हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक बीएड छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के सहपाठी और कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।


मृतिका की पहचान यूनेश्वरी वर्मा के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ जिले की निवासी थी और दुर्ग स्थित बीएम कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वह पिछले दो वर्षों से शहर में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का रहने वाला है और उसी कॉलेज में छात्र है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन फोन कॉल नहीं उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में बढ़ गया। आरोपी युवक यूनेश्वरी को सुभाष नगर स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया, जहां दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई।

गुस्से में ली जान

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी ने आक्रोश में आकर युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने युवती को बेहोश समझते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

एंबुलेंस के पहुंचने पर युवती को मृत पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.