Media24Media.com: #Asha Bhosle Dies#संगीत जगत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Asha Bhosle Dies#संगीत जगत. Show all posts
Showing posts with label #Asha Bhosle Dies#संगीत जगत. Show all posts

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

No comments Document Thumbnail

 Asha Bhosle Dies At The Age Of 92 : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और लेजेंड्री गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन और उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है।

मल्टी-ऑर्गन फेलियर बना कारण

अस्पताल की डॉक्टर प्रतीत समदानी के अनुसार, आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि गायिका ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

परिजनों के मुताबिक, आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4 बजे किया जाएगा। वहीं, सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों को अनुमति दी जाएगी।

देशभर में शोक

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा दुख है। उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12,000 से अधिक गीत गाए और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके सदाबहार गीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। (Asha Bhosle Dies At The Age Of 92)

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.