Media24Media.com: #AgriTraining

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #AgriTraining. Show all posts
Showing posts with label #AgriTraining. Show all posts

मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण से छात्राओं को मिला आत्मनिर्भरता का मार्ग

No comments Document Thumbnail

शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के मशरूम उत्पादन इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के अंतर्गत छात्राओं के लिए मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा BA एवं BSc की छात्राओं के लिए विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष डॉ स्वेतलाना नागल ने छात्राओं को मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने धान की पुआल (पैरा कुट्टी) को रासायनिक विधि से उपचारित करने  मशरूम स्पॉन से बैग तैयार करने तथा लगभग 25 दिनों के बाद तैयार बैग से मशरूम की तुड़ाई तक की तकनीकी जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर बताया गया कि मशरूम एक पौष्टिक एवं स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन एवं खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जबकि वसा एवं कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इसे बिना मिट्टी के धान के पुआल एवं गेहूं के भूसे पर आसानी से उगाया जा सकता है। मशरूम उत्पादन के लिए  25C डिग्री तापमान तथा 70% प्रतिशत आर्द्रता उपयुक्त मानी जाती है। इसके प्रमुख प्रकार बटन पैडी स्ट्रॉ एवं ढींगरी (ऑयस्टर) मशरूम हैं। साथ ही इसमें औषधीय गुण जैसे एंटी-कैंसर एंटी-डायबिटिक एवं एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

प्रायोगिक प्रशिक्षण में अतिथि शिक्षिका प्रेरणा कापसे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लगभग 30 छात्राओं को रासायनिक विधि से ऑयस्टर मशरूम उत्पादन हेतु स्पॉन तैयार करने की प्रक्रिया सिखाई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा ने मशरूम उत्पादन को ग्रामीण महिलाओं के लिए आय सृजन एवं कुपोषण दूर करने का प्रभावी साधन बताया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस बी कुमार ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कम लागत में स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में प्रेरित किया गया जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.