Media24Media.com: #AffordableLiving

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #AffordableLiving. Show all posts
Showing posts with label #AffordableLiving. Show all posts

GST में कमी से जनता को मिली सीधी राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दुकानों का किया भ्रमण

No comments Document Thumbnail

रायपुर- महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले की दुकानों का दौरा कर ग्राहकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कमी से आम जनता को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार आम जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई GST में कटौती से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएँ अब और भी सस्ती हो गई हैं। इस कदम से गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी।

ग्राहकों ने मंत्री से बातचीत में संतोष जताया। एक ग्राहक ने कहा कि अब बाजार में कीमतें कम होने से परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। छोटे व्यापारियों ने भी बताया कि इससे बिक्री में वृद्धि और ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।

जागरूकता बढ़ाने के लिए दुकानों में विशेष स्टीकर लगाए गए। मंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास के लोगों को GST कटौती के फायदों की जानकारी दें।

इस अवसर पर विधायक भुलन सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.