Media24Media.com: #ASP Akash Rao Girpunje

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ASP Akash Rao Girpunje. Show all posts
Showing posts with label #ASP Akash Rao Girpunje. Show all posts

सुकमा नक्सली हमले में IED विस्फोट, एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए माओवादियों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने पुलिस ऑफिसर की गाड़ी को IED ब्लास्ट कर उड़ाया है। आईडी ब्लास्ट में कोंटा एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए हैं। IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि, यह हादसा कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर दोंद्रा के पास हुआ है। इस IED ब्लास्ट हादसे में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक, एडिशनल एसपी आकाश राव को घायल अवस्था में कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलापल्ली की ओर से नए कैंप स्थापना कर कोंटा लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

इस ब्लास्ट में कोंटा TI और SDOP घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, ब्लास्ट में थाना प्रभारी सोनल घायल हुए हैं। उनको कोंटा जिला अस्पताल लाया गया है, जहां से डॉक्टर्स ने उन्हें रायपुर रेफर करने की बात कही है। एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे 2014 बैच के डीएसपी थे। उन्हें एएसपी के लिए प्रमोट किया गया था। महासमुंद में भी वें ASP की जिम्मेदारी निभा चुके है। इसके साथ राजधानी रायपुर में भी काम कर चुके है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.