Media24Media.com: #होली के त्योहार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #होली के त्योहार. Show all posts
Showing posts with label #होली के त्योहार. Show all posts

CG NEWS : ससुराल में मनाने आया था होली, दूसरे दिन तालाब में मिला युवक का शव

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। होली के त्योहार के बाद दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह ग्राम राखी के एक तालाब में 26 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह तालाब के पास टहलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पाटन थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज दास मानिकपुरी (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सेजबहार क्षेत्र का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह होली का त्योहार मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक होली खेलने के बाद युवक तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान संभवतः गहरे पानी में जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.