Media24Media.com: #होटल में भीषण आग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #होटल में भीषण आग. Show all posts
Showing posts with label #होटल में भीषण आग. Show all posts

राजधानी के होटल में भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसमान में धुएं के गुबार दूर तक दिखाई देने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें होटल से उठता काला धुआं साफ देखा जा सकता है।


जानकारी के मुताबिक होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पहली मंजिल तक पहुंचती हुई दिखाई दीं। आग लगने के बाद होटल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.