Media24Media.com: #होटल में छापेमार कार्रवाई#देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #होटल में छापेमार कार्रवाई#देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा. Show all posts
Showing posts with label #होटल में छापेमार कार्रवाई#देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा. Show all posts

भिलाई में होटल की आड़ में अवैध गतिविधि का खुलासा, पुलिस की छापेमार कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 भिलाई: दुर्ग पुलिस ने पावर हाउस बस स्टैंड स्थित एक होटल में छापेमार कार्रवाई कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


यह कार्रवाई दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा और थाना स्टाफ शामिल थे, ने सूचना के आधार पर होटल में अचानक दबिश दी। जांच के दौरान होटल परिसर में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

तीन युवतियों को संरक्षण में लिया गया

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जांजगीर जिले से आई दो युवतियों और भोपाल से लाई गई एक युवती को संरक्षण में लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित रूप से दलाल के माध्यम से युवतियों को विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता था।

जांच में यह भी पता चला है कि होटल संचालक और कथित दलाल मिलकर बाहर से युवतियों को बुलाते थे। उन्हें किराए के मकान में ठहराया जाता था और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाती थी।

 संचालक और अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज

छावनी पुलिस ने होटल संचालक धनेस राय, एक कथित दलाल और अन्य संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होटल की रिसेप्शन संभालने वाली युवती को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

पुलिस ने तीनों युवतियों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार संरक्षण में रखकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

 पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.