Media24Media.com: #हार्डकोर नक्सलियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #हार्डकोर नक्सलियों. Show all posts
Showing posts with label #हार्डकोर नक्सलियों. Show all posts

CG NEWS : AK-47 के साथ दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, डेडलाइन के दिन बड़ी सफलता

No comments Document Thumbnail

 कांकेर। नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के कोयलीबेडा क्षेत्र में सक्रिय दो हार्डकोर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान शंकर और हिड़मे के रूप में हुई है। इनमें से एक नक्सली ने AK-47 राइफल के साथ सरेंडर किया, जिसे सुरक्षा बलों की अहम उपलब्धि माना जा रहा है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वर्तमान में कांकेर जिले में करीब 15 नक्सली ही शेष बचे हैं, जिनके भी जल्द आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है।

लगातार अभियान का असर

सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे निरंतर अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण नक्सलियों में आत्मसमर्पण की प्रवृत्ति बढ़ी है। दोनों नक्सलियों ने कांकेर पुलिस के समक्ष औपचारिक रूप से सरेंडर किया, जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने की है।

पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

नक्सल मुक्त भारत की दिशा में कदम

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नक्सलवाद समाप्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समय-सीमा तय की है। इसी डेडलाइन के अंतिम दिन यह आत्मसमर्पण हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति की दिशा में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.