Media24Media.com: #हाथियों का हमला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #हाथियों का हमला. Show all posts
Showing posts with label #हाथियों का हमला. Show all posts

धान खरीदी केंद्र पर हाथियों का हमला, कई बोरियां बर्बाद, किसानों में दहशत

No comments Document Thumbnail

 रायगढ़। जिले के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में इन दिनों हाथियों का आतंक किसानों और कर्मचारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। बीते दो दिनों के भीतर हाथियों के एक दल ने करीब 15 बोरी धान खा लिया, जबकि कई अन्य बोरियों को फैलाकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और धान खरीदी व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात हाथियों का एक झुंड खरीदी केंद्र परिसर में घुस आया। खुले में रखी धान की बोरियों को देखकर हाथी अंदर पहुंचे और बोरियों को उठाकर धान खाने लगे। हाथियों की भारी-भरकम मौजूदगी से कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

काफी देर तक मचाया उत्पात

बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड काफी देर तक खरीदी केंद्र परिसर में घूमता रहा। जहां एक ओर 15 बोरियों का धान खा लिया, वहीं कई अन्य बोरियों को इधर-उधर फैलाकर पूरी तरह खराब कर दिया, जिससे धान की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है।

किसानों का कहना है कि यह धान उनकी मेहनत की कमाई है, जिसे वे समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए केंद्र तक लेकर आए थे।

CCTV में कैद, वीडियो वायरल

पूरी घटना धान खरीदी केंद्र में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से भी हाथियों के उत्पात का वीडियो रिकॉर्ड किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें हाथियों को बेखौफ होकर धान की बोरियों को नुकसान पहुंचाते और परिसर में घूमते हुए साफ देखा जा सकता है।

पहली बार बना निशाना

स्थानीय किसानों और कर्मचारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पहले भी रही है, लेकिन पहली बार किसी धान खरीदी केंद्र को इस तरह निशाना बनाया गया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल सुरक्षा इंतजाम और मुआवजे की मांग की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.