Media24Media.com: #हथियारों के साथ गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #हथियारों के साथ गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label #हथियारों के साथ गिरफ्तार. Show all posts

CG NEWS : डॉन बनने की ख्वाहिश… राजा 11 हथियारों के साथ गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। थाना उतई पुलिस ने ग्राम उमरपोटी में दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश राजा उर्फ राहुल पवार (25) और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से इलाके में गुंडागर्दी करने और ग्रामीणों को डराने-धमकाने के कारण वह चर्चा का विषय बना हुआ था। पुलिस ने उसके पास से 11 नग धारदार हथियार बरामद किए हैं।


गांव में ‘डॉन’ बनने की ख्वाहिश

आरोपी राजा खुद को डॉन साबित करने के लिए खुलेआम हथियार लहराता था और लोगों को जान से मारने की धमकियां देता था। उसकी हरकतों से ग्रामीण लगातार दहशत में जी रहे थे।

लड़की को धमकाकर संबंध बनाने का प्रयास

पुलिस जांच में सामने आया कि राजा गांव की एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन लड़की उसे पसंद नहीं करती थी। इसके बावजूद वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीर अपने पास रखकर जबरदस्ती बात करने और प्यार करने का दबाव बनाता था। मना करने पर लड़की और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी देता था।

  • आरोपी लड़की के भाई से कहता था – “मैं तेरी बहन से ही शादी करूंगा”
  • चाकू लहराकर पूरे इलाके में दहशत फैलाता था।

ग्रामीणों को मिली राहत

आरोपी की करतूतों से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि उसकी दहशत के कारण गांव में अशांति का माहौल था। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है और इलाके में शांति लौट आई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.