Media24Media.com: #स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #स्वतंत्रता संग्राम सेनानी. Show all posts
Showing posts with label #स्वतंत्रता संग्राम सेनानी. Show all posts

कैदियों ने 'पुष्प की अभिलाषा' का किया सामूहिक पाठ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवि स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित कालजयी कविता ’पुष्प की अभिलाषा’ का आज केन्द्रीय जेल बिलासपुर में सामूहिक पाठ किया गया। स्वर्गीय चतुर्वेदी ने बिलासपुर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध रहने के दौरान 18 फरवरी 1922 को इस देशभक्तिपूर्ण काव्य की रचना की थी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में कैदियों ने इसका सामूहिक पाठ किया। केन्द्रीय जेल प्रशासन द्वारा एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह के सहयोग से इस प्रेरणादायी कविता पाठ समारोह का आयोजन किया गया था। विधायक सुशांत शुक्ला, वरिष्ठ साहित्यकार सतीश जायसवाल तथा संपादक एवं कवि देवेन्द्र कुमार सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कैदी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समारोह में ‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के इस ऐतिहासिक जेल में देशभक्त साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी के प्रति श्रद्धा एवं आदरभाव व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। 

देश के लिए बलिदान का क्या महत्व है, इस कालजयी रचना के जरिए बताया गया है। उन्होंने कहा कि एक फूल की इच्छा है कि वह सम्राट अथवा देवता के सिर पर नहीं, बल्कि उस मार्ग में सेनानियों के पैरों तले कुचला जाना मंजूर करता है जिस पथ से होकर सेनानी देश को आजाद करने की लड़ाई में आगे बढ़ें। यह देश के लिए महती त्याग और बलिदान की भावना है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चतुर्वेदी की आजादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका थी। देशभक्ति की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी थी। वे 5 जुलाई 1921 से 1 मार्च 1922 तक सात माह 27 दिन इस जेल में निरूद्ध रहे। इसी जेल में रहकर उन्होंने 18 फरवरी 2022 को यह कालजयी रचना सेनानियों को सौंपी थी। बिलासपुर के साथ ही संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए यह कविता बड़ी धरोहर है। इससे हम सबको अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी

साव ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी प्रकाण्ड विद्वान और देशभक्त थे। ‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से उन्हें जाना जाता है। देश की आजादी के बाद उन्हें प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। ‘पुष्प की अभिलाषा’ शीर्षक से रचित कविता का एक-एक शब्द देशभक्ति के भावों से भरा हुआ है। यह हम सबको देश और समाज के लिए समर्पण भाव से काम करने के लिए प्रेरित करता है। दीपक सिंह, मोहित जायसवाल और जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी भी समारोह में मौजूद थे।


स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी प्रदर्शनी, 15 से 21 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी

No comments Document Thumbnail

रायपुर- भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की ओर से राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पूर्वाह्न 11बजे करेंगे। 

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस छायाचित्र प्रदर्शनी में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को सचित्र दर्शाया जाएगा, जिसमें उनकी जीवनी भी प्रदर्शित होगी। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, समेत स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और राज्य सरकार द्वारा लागू की गई महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी होगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेशवासियों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की झलक देखने को मिलेगी।  

इस वर्ष यहाँ छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ ही वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक तथ्यों को दिखाया जाएगा, जो बच्चों और युवाओं के बीच खास आकर्षण का केन्द्र बनेगा। वहीं “कोन बनही गुनिया” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी इस अवसर पर होगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएँगे। गौरतलब है कि रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसका सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक अवलोकन किया जा सकेगा।


Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary : बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि आज (शताब्दी वर्ष), जिन्होंने दिया ‘स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार’ का नारा

No comments Document Thumbnail
 

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की आज 1 अगस्त को 100वीं पुण्यतिथि (शताब्दी वर्ष) है। बाल गंगाधर तिलक (लोकमान्य तिलक) का मूल नाम केशव गंगाधर तिलक था। उनका जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी के चिखली नामक गाँव में हुआ था। पिता का नाम रामचन्द्र गंगाधर तिलक पंत व माता का नाम पार्वती बाई गंगाधर तिलक था। इनके दादाजी पेशवा राज्य के एक उच्च पद पर आसीन थे। बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में निमोनिया के कारण से अचानक ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़े –Mahasamund News : ग्राम पंचायतों के सरकारी भवनों में लगेगा रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

लोकमान्य तिलक महान राष्ट्रभक्त ही नहीं, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और एक स्वतन्त्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे. उन्हें, "लोकमान्य" का आदरणीय शीर्षक भी प्राप्त हुआ, जिसका अर्थ हैं लोगों द्वारा स्वीकृत (जन नायक के रूप में) हैं।



शिक्षा में खास योगदान

लोकमान्य तिलक आधुनिक कालेज शिक्षा पाने वाली पहली भारतीय पीढ़ी में से एक थे। इन्होंने कुछ समय तक स्कूल और कालेजों में गणित पढ़ाया। अंग्रेजी शिक्षा के ये घोर आलोचक थे और मानते थे कि यह भारतीय सभ्यता के प्रति अनादर सिखाती है। इन्होंने दक्कन शिक्षा सोसायटी की स्थापना की ताकि भारत में शिक्षा का स्तर सुधरे। उनकी गरमपन्थी विचारधारा ने तत्कालीन समय में तिलक युग की शुरुआत की थी। उन्होंने स्वतन्त्रता आन्दोलन को एक नयी दिशा दी। उनका दिया हुआ नारा ”स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे हम लेकर रहेंगे”, भारतीय स्वाभिमान और गौरव का निश्चय ही प्रेरणास्त्रोत है ।

यह भी पढ़े –Lockdown in Chhattisgarh: 31 अगस्त तक बढ़ सकता है लॉक डाउन, जारी किया गया गाइडलाइन

सन् 1871 में जब इनकी उम्र 15 वर्ष की थी तब उनका विवाह ताराबाई से हुआ। बाल गंगाधर की उम्र बहुत कम थी उस समय उनकी इच्छा शादी करने की नहीं थी। लोकमान्य तिलक जी ब्रिटिश राज के दौरान स्वराज के सबसे पहले और मजबूत अधिवक्ताओं में से एक थे। भारतीय अन्तःकरण में एक प्रबल आमूल परिवर्तनवादी थे। उनका मराठी भाषा में दिया गया नारा "स्वराज्य हा माझा जन्मसिद्ध हक्क आहे आणि तो मी मिळवणारच" (स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा) बहुत प्रसिद्ध हुआ। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कई नेताओं से एक क़रीबी सन्धि बनाई, जिनमें बिपिन चन्द्र पाल, लाला लाजपत राय, अरविन्द घोष और वी० ओ० चिदम्बरम पिल्लै शामिल थे।

यह भी पढ़े –स्वच्छता के लिए मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन का अभिसरण : गांवों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण में 320 मानव दिवस तक के अकुशल श्रमिकों की पूर्ति मनरेगा से



कुरीतियों को दूर करने किया ऐसा काम

लोकमान्य तिलक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से 1890 में जुड़े। तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में भी काम किया। वे अपने समय के सबसे प्रख्यात आमूल परिवर्तनवादियों में से एक थे। सन् 1889 में उन्हें बम्बई कांग्रेस का प्रतिनिधि चुन लिया गया।
पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान, जेल जाना पड़ा

1881 में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश कर 'मराठा केसरी' पत्रिका का संचालन किया । इसके माध्यम से जनजागरण व देशी रियासतों का पक्ष प्रस्तुत किया। ब्रिटिश सरकार की आलोचना के कारण उन्हें चार वर्ष का कारावास भी भोगना पड़ा। लोकमान्य तिलक ने अपने पत्र केसरी में "देश का दुर्भाग्य" नामक शीर्षक से लेख लिखा। जिसमें ब्रिटिश सरकार की नीतियों का विरोध किया। उनको भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए के अन्तर्गत राजद्रोह के अभियोग में 27 जुलाई 1897 को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें 6 वर्ष के कठोर कारावास के अंतर्गत माण्डले (बर्मा) जेल में बन्द कर दिया गया।

1916 में बाल गंगाधर तिलक ने होमरूल लीग की स्थापना की।इसका उद्देश्य स्वराज की स्थापना था। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को होमरूल लीग के उद्देश्यों को समझाया। जनता की गरीबी को दूर करने के लिए उनकी भूमि सुधार सम्बन्धी नीतियों की काफी आलोचना हुई।

यह भी पढ़े : अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई काम , देखें ये पूरा चार्ट

सन 1919 ई. में कांग्रेस की अमृतसर बैठक में हिस्सा लेने के लिये स्वदेश लौटने के समय तक लोकमान्य तिलक इतने नरम हो गये थे कि उन्होंने मॉन्टेग्यू-चेम्सफ़ोर्ड सुधारों के द्वारा स्थापित लेजिस्लेटिव कौंसिल (विधायी परिषद) के चुनाव के बहिष्कार की गान्धी जी की नीति का विरोध ही नहीं किया। इसके बजाय लोकमान्य तिलक ने क्षेत्रीय सरकारों में कुछ हद तक भारतीयों की भागीदारी की शुरुआत करने वाले सुधारों को लागू करने के लिये प्रतिनिधियों को यह सलाह अवश्य दी कि वे उनके प्रत्युत्तरपूर्ण सहयोग की नीति का पालन करें। लेकिन नये सुधारों को निर्णायक दिशा देने से पहले ही 1 अगस्त,1929 ई. को बम्बई में उनकी मृत्यु हो गयी। मरणोपरान्त श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय क्रान्ति का जनक बतलाया।

तिलक ने की गणेशोत्सव की शुरूआत

महाराष्ट्र में गणपति महोत्सव एवं शिवाजी जयन्ती के भव्य तौर पर मनाए जाने के पीछे लोकमान्य तिलक का ही हाथ बताया जाता है। उन्होंने सार्वजनिक उत्सवों के जरिए लोगों को एकदूसरे से जोड़ने का काम किया। इस सार्वजनिक आयोजन के माध्यम से एकता का सन्देश लोगों तक पहुंचाया।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.